महामना एक्सप्रेस जब ट्रैक पर दौड़ी तो हर किसी के दिल को छूती हुई गुजरी। स्टेशनों पर उसे गुजरते देखना खास हो गया। खूबियों से भरी गाड़ी को देखने के साथ ही उसके उसके फोटो खींचने के लिए मोबाइलों के फ्लैश चमकते दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
महामना एक्सप्रेस के दीवाने हुए लोग, सेल्फी की मची होड़
2 of 6
बनारस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवान किया। ट्रेन चलने से पहले ही अपनी खास जगह बना चुकी थी। ट्रेन में बैठे यात्री अपने आप को कुछ अलग महसूस कर रहे थे। ट्रेन में खूबियां ही इतनी है कि लोग उसे देखने का मौका नहीं छोड़ रहे थे।
विज्ञापन
महामना एक्सप्रेस के दीवाने हुए लोग, सेल्फी की मची होड़
3 of 6
सेल्फी विद महामना: ट्रेन को फूलों से इतने आकर्षक तरीके सजाया गया था कि लोग ट्रेन के साथ सेल्फी लेने पर मजबूर नजर आ रहे थे। केवल यात्रियों का यह हाल नहीं था बल्कि आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी इसकी खूबसूरती के कायल नजर आए।
महामना एक्सप्रेस के दीवाने हुए लोग, सेल्फी की मची होड़
4 of 6
जनरल कोच की सीटें भी आरामदायक: महामना एक्सप्रेस की सबसे बड़ी खास बात उसके नए डिजाइन किए हुए कोच है। खासियत इतनी कि जनरल कोच की सीटें भी बेहद आरामदायक हैं। स्लीपर कोच एसी थर्ड के जैसे थे बस एसी की कमी है।
विज्ञापन
महामना एक्सप्रेस के दीवाने हुए लोग, सेल्फी की मची होड़
5 of 6
टायलेट में लगे हैं शावर: एसी कोच में बने टायलेट किसी फाइव स्टार होटल के टायलेट से कम नहीं थे। सुविधा की बात करें तो उसमें शावर भी लगा है। वाश वेसिन की बेहद आधुनिक है।
महामना एक्सप्रेस के दीवाने हुए लोग, सेल्फी की मची होड़
6 of 6
खूबसूरती बेमिसाल: कोच की खूबसूरती बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। ट्रेन पर लगे आकर्षक स्टीकर्स इसे पारंपरिक भारतीय रेल से अलग खड़ा करते है। लगता ही नहीं की आप भारतीय रेल में सफर कर रहे हैं।