फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: वाराणसी में फूलों की राह से गुजरेंगे मोदी-शिंजो

विज्ञापन
1 of 14
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी पीएम शिंजो अबे को काशी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती दिखाने के लिए होने वाली तैयारियों की कमान गुरुवार को विदेश मंत्रालय के अफसरों ने संभाल ली। (ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी)
विज्ञापन

तस्वीरें: वाराणसी में फूलों की राह से गुजरेंगे मोदी-शिंजो

2 of 14
55 फीट लंबे प्लाईवुड के खास प्लेटफार्म से होने वाली आरती के मुख्य आयोजन स्थल से लेकर घाट के भवनों,छतों समेत हर कोने को फूलों की वंदनवारों और गुलदत्तों से सजाया जाएगा। जब मोदी-शिंजो रेड कारपेट से होकर आरती स्थल की ओर गुजरेंगे तब सीढ़ियों की राह बेला, गुलाब, रजनीगंधा के फूलों से महकती रहेगी। इस आरती का 52 देशों में सीधा सजीव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन

तस्वीरें: वाराणसी में फूलों की राह से गुजरेंगे मोदी-शिंजो

3 of 14
मोदी-शिंजो के लिए 10 फीट चौड़ा प्लाईवुड का रैंप तैयार किया जा रहा है। सौ फीट लंबे और 30 फीट चौड़े नौ प्लेटफार्म बनाए जा रहे हैं। इन प्लेटफार्म पर विशिष्ट मेहमानों के लिए कुर्सियां लगाई जाएंगी।

तस्वीरें: वाराणसी में फूलों की राह से गुजरेंगे मोदी-शिंजो

4 of 14
इस खास आयोजन का जिम्मा संभालने वाली अंतरराष्ट्रीय इवेंट कंपनी विज क्राफ्ट के अधिकारी विजय कुमार प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार की शाम तक प्लेटफार्म तैयार कर विदेश मंत्रालय को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। रात को ओस गिरने की वजह से रेंप खराब होने का डर है, इसलिए रेड कारपेट शनिवार की सुबह बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

तस्वीरें: वाराणसी में फूलों की राह से गुजरेंगे मोदी-शिंजो

5 of 14
आरती के इस आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए 10 कुंतल से अधिक फूल मंगाए गए हैं। इसमें कुछ विदेशी फूल भी शोभा के लिए लगाए जाएंगे। भवनों के बारजों, छतों, मंदिरों के शिखरों से लेकर आरती के खंभों, छतरियों को गेंदा, गुलाब, रजनीगंधा और बेला के फूलों की वंदनवारों, झूमरों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

तस्वीरें: वाराणसी में फूलों की राह से गुजरेंगे मोदी-शिंजो

6 of 14
भारतीय विदेश मंत्रालय और जापानी दूतावास के अधिकारियों ने गुरुवार की शाम दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का पूर्वाभ्यास कराया। जिस सीढ़ी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी पीएम शिंजो अबे गंगा की पूजा करेंगे, वहीं पर पूजा कराकर वीडियो क्लिप तैयार कराई गई।
विज्ञापन

तस्वीरें: वाराणसी में फूलों की राह से गुजरेंगे मोदी-शिंजो

7 of 14
गंगा आरती की भी रिकार्डिंग हुई और क्लिप बनाई गई। गंगा सेवानिधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र के निर्देशन में चयनित पुरोहितों ने आरती, पूजा का पूर्वाभ्यास किया। 12 दिसंबर की शाम पांच बजे ही पुरोहित पारंपरिक वेश में घाट पर पहुंच जाएंगे।

तस्वीरें: वाराणसी में फूलों की राह से गुजरेंगे मोदी-शिंजो

8 of 14
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी पीएम शिंजो अबे के लिए चल रही गंगा आरती की तैयारियों को देखते हुए गुरुवार को प्रशासन ने दशाश्वमेध घाट पर आम लोगों के उतरने पर रोक लगा दी।

तस्वीरें: वाराणसी में फूलों की राह से गुजरेंगे मोदी-शिंजो

9 of 14
विदेशी पर्यटकों के अलावा श्रद्धालुओं को अब सीधे शीतला घाट और अन्य घाटों की ओर डायवर्ट किया जाने लगा है। शाम की आरती के समय दशाश्वमेध घाट पर विदेश मंत्रालय के अफसरों के अलावा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारी और जापानी दूतावास के अफसर ही मौजूद थे।

तस्वीरें: वाराणसी में फूलों की राह से गुजरेंगे मोदी-शिंजो

10 of 14
आरती स्थल पर निर्माण कार्यों के चलते दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं, पर्यटकों की आवाजाही दोपहर बाद ही रोक दी गई। घाट मार्ग पर भी नागेश्वर महादेव मंदिर और राजेंद्र प्रसाद घाट के पास बैरीकेडिंग पर जवान तैनात कर दिए गए। इस वजह से शीतला घाट पर गुरुवार की शाम आरती देखने के लिए भीड़ इस कदर उमड़ी, कि बैठने की जगह नहीं थी।

तस्वीरें: वाराणसी में फूलों की राह से गुजरेंगे मोदी-शिंजो

11 of 14
बीएचयू छात्रों के इको क्लब सृष्टि संरक्षणम की ओर से भारत व जापान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व शिंजो आबे के आगमन के मद्देनजर ‘इंडो-जापान मैत्री एवं सद्भाव यात्रा’ निकाली गई। इस यात्रा में शामिल बीएचयू के छात्र ...अतिथि देवो भव:, ...भारत जापान की मैत्री करे विश्व कल्याण, काशी को क्योटो बनाना है, मेट्रो उस पर चलाना है जैसे नारों के साथ अपनी ये मैत्री यात्रा निकाली।

तस्वीरें: वाराणसी में फूलों की राह से गुजरेंगे मोदी-शिंजो

12 of 14
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर रेलवे भी तैयारियों में जुटा हुआ है। अंधरा पुल से जब प्रधानमंत्री का फ्लीट गुजरेगा उसके पंद्रह मिनट आगे और पीछे ट्रेन पुल से नहीं गुजरेगी। रेल अधिकारी, सुरक्षा एजेंसियों के साथ आपसी ताल-मेल से ऐसा करेंगे।

तस्वीरें: वाराणसी में फूलों की राह से गुजरेंगे मोदी-शिंजो

13 of 14
यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। वहीं 12 दिसंबर को कैंट रेलवे स्टेशन पर डीआरएम उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल एके लाहोटी या एडीआरएम एमएन ओझा मौजूद रहेंगे। जापान के पीएम के लिए दिल्ली से खास मर्सीडीज कार मंगाई गई है।
विज्ञापन

तस्वीरें: वाराणसी में फूलों की राह से गुजरेंगे मोदी-शिंजो

14 of 14
जापानी मंदिर के विहाराधिपति म्यो ज्योत्सू गुरुवार को वाराणसी आ गए। पिछले कई दिनों से वह जापानी एंबेसी के संपर्क में थे और जापानी प्रधानमंत्री को आमंत्रित करने को लेकर प्रयासरत थे। जापानी एंबेसी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि अगर सारनाथ जाने की योजना जापान के पीएम की बनती है तो वह जापानी मंदिर भी जाएंगे। वह दोपहर बाद वाराणसी पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें