सैफई महोत्सव के भव्य पंडाल पर लोक कलाकारों के मधुर फाग गायन ने रस
बरसाया। गायकों ने फाग गायन के माध्यम से जमकर अखिलेश सरकार की तारीफों के
पुल बांधे। सपा मुखिया करीब चार घंटे तक मंच पर जमे रहे। उन्होंने गायकों
का उत्साह बढ़ाते हुए फाग गायन का जमकर आनंद उठाया।
विज्ञापन
सैफई महोत्सव में दिखा मुलायम का निराला अंदाज, देखिए तस्वीरें
2 of 8
फाग गायन कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने यहां आकर फाग गायकों की मन की मुराद पूरी कर दी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पंडाल पहुंचे मुलायम सिंह शाम करीब साढ़े चार बजे कार्यक्रम खत्म होने पर ही उठे।
विज्ञापन
सैफई महोत्सव में दिखा मुलायम का निराला अंदाज, देखिए तस्वीरें
3 of 8
सपा मुखिया के सामने फाग गायकों ने दोगुने उत्साह से फाग गाई। गायन की शुरूआत कटेखेरा के मुन्नीलाल उर्फ भगवान दास, सहदेव किशनपुर, सुरेंद्र सिंह नगला मदनपुरा और रक्षपाल सिंह ने यूपी सरकार के कामकाज की प्रशंसा करते हुए की।
सैफई महोत्सव में दिखा मुलायम का निराला अंदाज, देखिए तस्वीरें
4 of 8
फाग गायकों ने धर्म नीति का साथ दिया, धर्मराज राजा हुए, आज आए फगुआ बीच मझार, नेताजी का स्वागत बारंबार। पीजीआई दओ खुलवाय, बिटिया गावें गीत मल्हार, अमर रहे यूपी सरकार। जबतक प्रान रहे खलना में, मेरी अरज को सुन लीजो, संग सपा को दीजो, अटल राज अब तुम्हरो रहिय, बांध गांठ तुम लीजो आदि फाग प्रस्तुति से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। फाग गायकों ने चिमटा, झींका, मजीरा और ढोलक की ताल पर महाभारत के कौरव- पांडव समेत कई प्रसंग पर फाग गाई।
विज्ञापन
सैफई महोत्सव में दिखा मुलायम का निराला अंदाज, देखिए तस्वीरें
5 of 8
दुशासन व द्रोपदी प्रसंग पर आधारित मेरी टेर सुनिओ दीनदयाल, सभा में द्रोपद करे पुकार और उद्धव-गोपिका प्रसंग पर आधारित विनय करूं कर जोर, श्याम बिन का करें बदन मलीन फाग प्रस्तुति से रस बरसाया।
विज्ञापन
सैफई महोत्सव में दिखा मुलायम का निराला अंदाज, देखिए तस्वीरें
6 of 8
फाग गायक मुन्नीलाल ने सपा मुखिया से कहा वह फाग गायकों के लिए कुछ व्यवस्था करवा दें। फाग गायक बेहद गरीब हैं। उनके मकान बनवा दें। उनके लड़कों को चपरासी की नौकरी दिलवा दें। इससे कम से कम लड़कों की शादियां तो हो जाएंगी। जब तक मुलायम सिंह मंच पर मौजूद रहे फरियादी उनके पैर छूते और एक प्रार्थना पत्र पकड़ा जाते। हालांकि इसके लिए लोगों को सिक्योरिटी के जवानों की झिड़कियां भी खानी पड़ी।
विज्ञापन
सैफई महोत्सव में दिखा मुलायम का निराला अंदाज, देखिए तस्वीरें
7 of 8
फाग गायन के दौरान कुछ सिपाहियों ने सपा मुखिया को प्रार्थना पत्र देकर तैनाती में बार्डर की बाध्यता खत्म करने की मांग की। मथुरा में तैनात सिपाही सुखवीर सिंह यादव व आगरा में तैनात अशोक कुमार यादव ने कहा अखिलेश यादव ने सत्ता संभालने के बाद सीमा बाध्यता समाप्त कर दी थी। लेकिन बाद में इसे फिर लागू कर दिया गया। इससे पुलिस कर्मियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
सैफई महोत्सव में दिखा मुलायम का निराला अंदाज, देखिए तस्वीरें
8 of 8