कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह की विवादित टिप्पणी पर देशभर में हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के विभिन्न हिस्सों में बयान के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। इन सबके बीच आखिर सोनिया गांधी कहां थी?
विज्ञापन
तस्वीरें: बयान और बवाल के बीच आखिर कहां थी सोनिया?
2 of 14
गुस्से और हंगामे की ये तस्वीरें किसी और वजह से नहीं बल्कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान का असर है। जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और अपने गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन
तस्वीरें: बयान और बवाल के बीच आखिर कहां थी सोनिया?
3 of 14
नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू, जयपुर आदि शहरों में प्रदर्शन कर गिरिराज को केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की।
तस्वीरें: बयान और बवाल के बीच आखिर कहां थी सोनिया?
4 of 14
बंगलूरू में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
तस्वीरें: बयान और बवाल के बीच आखिर कहां थी सोनिया?
5 of 14
सोनिया के समर्थन में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर मोर्चा संभाला। उन्होंने पुलिस की भी परवाह नहीं की और केंद्रीय मंत्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
तस्वीरें: बयान और बवाल के बीच आखिर कहां थी सोनिया?
6 of 14
जिस समय सोनिया गांधी के मुद्दे पर कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर संग्राम कर रहे थे। उस समय कांग्रेस अध्यक्ष मध्य प्रदेश के नीमच जिले के दौरे पर थी। जहां वो बेमौसम बारिश से क्षतिग्रस्त हुई किसानों की फसलों का जायजा लेने पहुंची थी।
विज्ञापन
तस्वीरें: बयान और बवाल के बीच आखिर कहां थी सोनिया?
7 of 14
भले ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मध्य प्रदेश के नीमच में किसानों से मिलने पहुंची रही हों लेकिन यहां भी वो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की विवादस्पद टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देने से नहीं बच सकी।
तस्वीरें: बयान और बवाल के बीच आखिर कहां थी सोनिया?
8 of 14
हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की विवादस्पद टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है।
तस्वीरें: बयान और बवाल के बीच आखिर कहां थी सोनिया?
9 of 14
गिरिराज के बयान पर प्रतिक्रिया में सोनिया ने बस इतना ही कहा कि वह ओछी मानसिकता के लोगों की बातों का जवाब देना उचित नहीं मानतीं। ये लोग छोटी सोच के हैं।
तस्वीरें: बयान और बवाल के बीच आखिर कहां थी सोनिया?
10 of 14
मंगलवार को गिरिराज ने बिहार के हाजीपुर जिले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा था कि अगर सोनिया गांधी की चमड़ी गोरी नहीं होती तो उन्हें उनकी पार्टी ही स्वीकार नहीं करती। हालांकि, बाद में गिरिराज ने बयान पर खेद जताया था।
तस्वीरें: बयान और बवाल के बीच आखिर कहां थी सोनिया?
11 of 14
भाजपा ने कहा है कि अब यह विवाद खत्म हो गया है, लेकिन उसकी सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एक केंद्रीय मंत्री की भाषा ऐसी नहीं होनी चाहिए। यह विवादस्पद बयान है।
तस्वीरें: बयान और बवाल के बीच आखिर कहां थी सोनिया?
12 of 14
नीमच दौरे पर पहुंची सोनिया से जब राहुल को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि राहुल गांधी शीघ्र ही सबके सामने आएंगे।
तस्वीरें: बयान और बवाल के बीच आखिर कहां थी सोनिया?
13 of 14
नीमच में पीड़ित किसानों और उनके परिवार के लोगों से मुलाकात के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस भू-अधिग्रहण विधेयक का विरोध जारी रखेगी।
तस्वीरें: बयान और बवाल के बीच आखिर कहां थी सोनिया?
14 of 14
कांग्रेस अध्यक्ष ने नीमच के चार गांवों का दौरा किया और खेतों पर जाकर फसलों को देखा। उन्होंने भू-अधिग्रहण बिल पर कहा कि प्रस्तावित विधेयक किसानों के हक में नहीं है।