फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की बेटी पर टिंकी दुनिया की निगाहें, करेगी लगातार 148 घंटे नृत्य

विज्ञापन
1 of 6
काशी की बेटी सोनी चौरसिया नृत्य में विश्व कीर्तिमान बनाने के इरादे से शनिवार को आर्य महिला पीजी कालेज के मंच पर उतरीं। अब तक लगातार सबसे ज्यादा देर तक नृत्य का रिकार्ड केरल की नृत्यांगना हेमलता कमंडलु के नाम था। हेमलता ने लगातार 123 घंटे 15 मिनट तक मोहिनीअट्टम नृत्य प्रस्तुत कर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराया था।
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी।
विज्ञापन

यूपी की बेटी पर टिंकी दुनिया की निगाहें, करेगी लगातार 148 घंटे नृत्य

2 of 6
सोनी लगातार 148 घंटे कथक नृत्य कर त्रिचलु (केरल) की हेमलता के कीर्तिमान को तोड़ेंगी। सोनी का नृत्य 19 नवंबर तक चलेगा। उन्होंने शनिवार को स्टेज पर उतरते ही सबसे पहले ईश वंदना की। स्टेज को चूमा और फिर विश्व कीर्तिमान बनाने के अभियान में जुट गईं। विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए सोनी को कथक की तीन शैलियों का प्रदर्शन करना है। अपने अभियान के दौरान सोनी शुद्ध नृत्य, नृत्य एवं नाट्य शैली की वंदना उपज, ठुमरी, टुकड़ा, तोड़ा, कविता, तिहाई व भाव का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

यूपी की बेटी पर टिंकी दुनिया की निगाहें, करेगी लगातार 148 घंटे नृत्य

3 of 6
148 घंटे तक लगातार चलने वाले इस नृत्य का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है। पल-पल की वीडियो रिकार्डिंग की जा रही है। इतना ही नहीं निगरानी के लिए बाकायदा यहां पर्यवेक्षकों की टीम भी लगाई गई है। निगरानी टीम में पुलिस, चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षक और प्रशासनिक अधिकारी सभी शामिल हैं।

यूपी की बेटी पर टिंकी दुनिया की निगाहें, करेगी लगातार 148 घंटे नृत्य

4 of 6
पहले दिन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक लगातार नृत्य किया। इसके बाद हर चार घंटे में मिलने वाले 20 मिनट के ब्रेक का भी वीडियो तैयार किया जा रहा है। वीडियो फुटेज सहित सभी टिप्पणियों और रिपोर्ट को अमेरिका स्थित गिनीज बुक के कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी की बेटी पर टिंकी दुनिया की निगाहें, करेगी लगातार 148 घंटे नृत्य

5 of 6
मालूम हो कि बीएचयू से सितार में एमम्यूज की डिग्री हासिल कर चुकीं सोनी का परिवार कालभैरव मंदिर के पास बीबीहटिया मोहल्ले में रहता है। उनके पिता पान विक्रेता हैं। पांच साल पहले 2010 में उन्होंने लिम्का बुक आफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी की बेटी पर टिंकी दुनिया की निगाहें, करेगी लगातार 148 घंटे नृत्य

6 of 6
अब उनकी नजर गिनीज रिकार्ड पर है। बहरहाल, पांच दिवसीय इस अभियान का शुभारंभ संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यदुनाथ दूबे ने किया। इस मौके पर जिलाधिकारी राजमणि यादव, सीएमओ एमपी चौरसिया सहित महाविद्यालय परिवार के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। सोनी चौरसिया, नृत्यांगना ने कहा कि हेमलता का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए मैंन काफी काफी मेहनत की है। मुझे अपनी मेहनत और ट्रेनिंग पर पूरा भरोसा है। कथक से मुझे बेहद प्यार है। इसे मैं अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहुंचाना चाहती हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें