फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी से आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर उड़ा ‘सूर्यदूत’, देखिए तस्वीरें

Fri, 20 Mar 2015 08:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
सौर ऊर्जा से चलने वाले दुनिया के इकलौते विमान सोलर इंपल्स-2 ने गुरुवार की सुबह 5:12 बजे बाबतपुर से म्यांमार के मांडले एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी। उड़ान की तैयारी दो घंटे पहले से ही शुरू हो गई थी। इंपल्स टीम के सदस्यों ने कॉकपिट में बैठे पायलट बरट्रेंड पिकार्ड को मिशन के लिए शुभकामनाएं दीं और चंद सेकेंड में ही विमान के प्रोपेलर्स (पंखे) ने पूरी रफ्तार पकड़ ली।
Trending Videos
विज्ञापन

काशी से आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर उड़ा ‘सूर्यदूत’, देखिए तस्वीरें

2 of 9
इसी के साथ काशी से आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर ‘सूर्यदूत’ बुद्ध की धरती म्यांमार के लिए निकल पड़ा। इस तरह ऐतिहासिक सफर पर निकला यह विमान शब-ए-बनारस से सुबह-ए-बनारस तक का नजारा लेकर अपने पांचवें पड़ाव के लिए रवाना हुआ। विमान शाम सात बजे मांडले में लैंड भी कर गया। 
विज्ञापन

काशी से आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर उड़ा ‘सूर्यदूत’, देखिए तस्वीरें

3 of 9
स्विस पायलट पिकार्ड रात दो बजे ही होटल से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच गए थे। उड़ान भरने से पहले एयरपोर्ट की लॉबी में अभियान दल के सदस्यों के साथ उनकी मीटिंग हुई। एक्सपर्ट टीम ने उन्हें अगले सफर से जुड़ी तमाम जानकारियां दीं।

काशी से आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर उड़ा ‘सूर्यदूत’, देखिए तस्वीरें

4 of 9
इंपल्स-2 की रवानगी के लिए अभियान दल के सदस्यों के साथ ही बाबतपुर की सुरक्षा में लगे जवान भी पूरी तरह से मुस्तैद थे। स्विट्जरलैंड दूतावास की टीम भी टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट पर सक्रिय रही।

विज्ञापन

काशी से आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर उड़ा ‘सूर्यदूत’, देखिए तस्वीरें

5 of 9
एयरपोर्ट निदेशक एसके मल्लिक, सुरक्षा अधिकारी एचके ब्रह्मा के साथ ही एटीसी, फायर और वाच टॉवर के प्रभारी भी इस ऐतिहासिक उड़ान के टेकऑफ के इंतजार में पूरी रात एयरपोर्ट पर डटे रहे। रात 11 बजे यह विमान डेल्टा टैक्सी-वे से होते हुए एप्रन पर पहुंचा।
विज्ञापन

काशी से आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर उड़ा ‘सूर्यदूत’, देखिए तस्वीरें

6 of 9
यहां पहुंचते ही पहले से मौजूद अभियान दल के सदस्य विमान की मेंटीनेंस में जुट गए। इस दौरान इंपल्स टीम के सदस्यों को छोड़ किसी को भी विमान के पास फटकने की इजाजत नहीं थी।
विज्ञापन

काशी से आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर उड़ा ‘सूर्यदूत’, देखिए तस्वीरें

7 of 9
टीम के कई सदस्यों ने एप्रन पर तो कुछ ने पुराने टर्मिनल की बिल्डिंग में सोफे पर सोकर रात गुजारी। सुबह टीम ने गर्मागर्म चाय का आनंद लिया और तरोताजा होकर सुबह चार बजे ही टेकऑफ की तैयारी शुरू हो गई और एक घंटे 12 मिनट की तैयारी के बाद इंपल्स-2 अपने अगले पड़ाव के लिए उड़ चला।

काशी से आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर उड़ा ‘सूर्यदूत’, देखिए तस्वीरें

8 of 9
काशी की सरजमीं पर सूर्यदूत की टीम ने आठ घंटे 37 मिनट बिताए। टीम के सदस्य बुधवार रात 8:35 से गुरुवार सुबह 5:12 बजे तक यहां रहे। सोलर इंपल्स की टीम काशी से जुड़ी स्मृतियां संजोने के लिए यहां की प्रमुख इमारतों, घाट, विश्वनाथ मंदिर, मानस मंदिर की फोटो और किताबें अपने साथ ले गई है। टीम ने ट्वीट कर इसकी फोटो भी शेयर की ।
विज्ञापन

काशी से आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर उड़ा ‘सूर्यदूत’, देखिए तस्वीरें

9 of 9
सूर्यदूत को देखने पेड़ पर चढ़ा युवक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें