मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में शुक्रवार को एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई। यहां अचानक टॉयलेट के अंदर से एक कोबरा सांप निकल आया। सांप काफी लंबा और जहरीला नजर आ रहा था। काफी जद्दोजहद के बाद सांप को पकड़ लिया गया। इससे पहले बुधवार को यूपी के रामपुर में एक मजार पर एक नाग का जोड़ा निकल आया था। नाग के जोड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद मची भगदड़ में कई लोग घायल हो गए। इससे पहले दक्षिणि अमेरिका के बोलिविया में एक स्टंटमैन की पेंट में सांप निकल आया था।