भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में बुधवार का दिन शायद काले अक्षरों में लिखा जाएगा। देश के माननीयों ने संसद और विधानसभा में ऐसी हरकतें की, कि देश का सिर शर्म से झुक गया।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बुधवार को प्रमुख विपक्षी दल पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के एक विधायक ने सदन के सुरक्षाकर्मी को ही थप्पड़ रसीद कर दिया।
राज्यसभा में तेलंगाना बिल के विरोध में तेलुगु देशम पार्टी के सदस्य सीएम रमेश ने राज्यसभा महासचिव के साथ धक्का मुक्की की और कागज छीन लिए। इस दौरान महासचिव को चोट भी लगी।
सपा सदस्यों के अलावा भाजपा, माकपा, जदयू आदि दलों के सदस्य भी अपने स्थानों पर खड़े थे। सभापति हामिद अंसारी ने प्रश्नकाल चलने देने का अनुरोध किया लेकिन सांसद नहीं माने।