पाकिस्तानी आतंकवादियों से मोर्चा लेते हुए शहीद हुए लांस नायक गोविंद सिंह मेहता को अंतिम विदाई देने के लिए आगरा के सैनिक नगर में मानो पूरा शहर उमड़ पड़ा। सुबह छह बजे से ही लोग उनके घर के सामने इकट्ठा होने लगे। 9.45 बजे तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो दो दिन से गोविंद का इंतजार कर रहे घरवालों के आंसुओं के बांध टूट गया। (सभी फोटो और रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, आगरा)
विज्ञापन
आतंकियों से लड़कर शहीद हुआ यूपी का लाल, हर आंख में आंसू
2 of 6
मां कमला देवी ने लाल की झलक देखी तो संभल नहीं सकीं। ढांढस बंधाने वालों का सब्र जवाब दे गया। इसके बाद पत्नी रेखा और बेटी तनीषा के करुण कंद्रन से हर आंख नम हो गई।
विज्ञापन
आतंकियों से लड़कर शहीद हुआ यूपी का लाल, हर आंख में आंसू
3 of 6
गोविंद सिंह को 16 अक्टूबर को छुट्टी लेकर घर आना था। उन्होंने छुट्टी के लिए अर्जी देकर पत्नी रेखा को फोन पर बताया था कि वह 16 तक घर लौट आएंगे। गोविंद सिंह 16 की सुबह घर लौटे मगर तिरंगे में लिपटकर। उनके अंतिम दर्शन करने आई पत्नी बार-बार यही सवाल पूछ रही थीं कि तुमने तो आज घर आने को कहा था।
आतंकियों से लड़कर शहीद हुआ यूपी का लाल, हर आंख में आंसू
4 of 6
जम्मू बॉर्डर के मेंढर सेक्टर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान बुधवार को लांस नायक गोविंद सिंह मेहता शहीद हो गए थे। ताजगंज शमशान घाट पर सैन्य, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित करके उन्हें सलामी दी। इसके बाद गारद ने बैंड पर मातमी धुन बजाई और शस्त्र उल्टे करके सलामी दी। पिता प्रताप सिंह ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
आतंकियों से लड़कर शहीद हुआ यूपी का लाल, हर आंख में आंसू
5 of 6
ताजगंज शमशान घाट पर शहीद गोविंद सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंजते रहे। गोविंद सिंह अमर रहें, जब तक सूरज चांद रहेगा, गोविंद तेरा नाम रहेगा के गगनभेदी उद्घोष गूंज उठे। सैनिक नगर के लोगों की मांग है कि शहीद गोविंद सिंह का स्मारक बनना चाहिए।
आतंकियों से लड़कर शहीद हुआ यूपी का लाल, हर आंख में आंसू
6 of 6
शव यात्रा राजपुर चुंगी से होकर गुजरी तो बाजार बंद कर दिया गया। दोनों ओर लोगों ने खड़े होकर शहीद को अंतिम विदाई दी। ताजगंज शमशान घाट पर सैन्य अफसरों ने गोविंद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर सलामी दी। एडीएम सिटी राजेश श्रीवास्तव, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह के साथ ही सपा जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, शहर अध्यक्ष रईसुद्दीन समेत अन्य दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।