काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के फूल प्रूफ इंतजाम किए गए हैं। चारों तरफ सुरक्षा का पांच घेरा होगा। पहले घेरे में एसपीजी के 80 कमांडो होंगे। सुरक्षा का दूसरा घेरा एनएसजी, तीसरा घेरा एटीएस के कमांडो, चौथा घेरा केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल और पांचवां घेरा यूपी पुलिस का होगा। (अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी)
Trending Videos
विज्ञापन
परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर, ऐसी होगी काशी में मोदी की सुरक्षा
2 of 8
एटीएस के 50 कमांडो छावनी और डीरेका में तैनात रहेंगे। सुरक्षा में लगे पांच हजार जवानों ने गुरुवार की दोपहर बाद अपनी-अपनी जगह संभाल ली। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। छतों पर भी कमांडो तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर, ऐसी होगी काशी में मोदी की सुरक्षा
3 of 8
पीएम के काशी आगमन के दौरान जल, थल और नभ तीनों सीमाएं सील रहेंगी। आईजी अमरेंद्र कुमार सेंगर और एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने दिन में दो बार फोर्स की ब्रीफिं ग की। डीजी सुरक्षा गोपाल गुप्ता सुरक्षा प्रबंधों की मानीटरिंग कर रहे हैं।
परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर, ऐसी होगी काशी में मोदी की सुरक्षा
4 of 8
बाबतपुर से छावनी और डीरेका तक रूट रिहर्सल किया गया। शाम को आसपास के घरों की भी जांच की गई। घरों में रहने वाले लोगों की सूची भी बनाई गई।
विज्ञापन
परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर, ऐसी होगी काशी में मोदी की सुरक्षा
5 of 8
मैदान एवं आसपास के पूरे इलाके में पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। सेना के जवान भी छावनी में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर, ऐसी होगी काशी में मोदी की सुरक्षा
6 of 8
छावनी से लेकर डीरेका तक फोर्स के साथ खुफिया एजेंसियों ने भी पहरा बैठा रखा है। कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के इलाकों में डोम कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर, ऐसी होगी काशी में मोदी की सुरक्षा
7 of 8
एसएसपी जोगेंद्र कमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में 15 पुलिस अधीक्षक, 19 अपर पुलिस अधीक्षक, 49 डीएसपी, 60 थानेदार, 400 सब इंस्पेक्टर, 500 हेड कांस्टेबल, 3000 कांस्टेबल, 200 महिला कांस्टेबल, 40 महिला सब इंस्पेक्टर और 18 कंपनी पीएसी, आरएफ और सीआरपीएफ लगाई जाएगी।
परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर, ऐसी होगी काशी में मोदी की सुरक्षा
8 of 8
शिक्षमित्रों के आंदोलन को लेकर पुलिस चौकन्नी है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में शिक्षा मित्रों के काशी पहुंचने की सूचना के बाद से पुलिस बेहद सतर्क है। एक अपर पुलिस अधीक्षक और चार सीओ की ड्यूटी शिक्षा मित्रों की निगरानी करने के लिए लगाई है। यह टीम रेलवे स्टेशन, रोडवेज समेत पूरे शहर में चक्रमण करती रहेगी। हंगामे की स्थिति में उन्हें तत्काल और फोर्स उपलब्ध कराई जाएगी।