भीषण सड़क हादसे में मौत के मुंह से निकाले स्कूली बच्चे। (सभी तस्वीरें ओपी वाधवानी) कानपुर में सोमवार को मदर टैरिसा स्कूल की ये वैन दुर्घटना का शिकार हो गई। काफी देर तक बच्चे वैन में ही कैद रहे। वैन बच्चों समेत एक नाले में जा गिरी। पुलिस और लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद वैन समेत बच्चों को निकाला गया। दुर्घटना के बाद वैन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस और लोगों की मदद से किसी तरह बच्चों की जान बचाई गई।