फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यार्थी और मलाला ने 'जीत ली दुनिया', तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 16
पुरस्कार वितरण के दौरान सत्यार्थी और मलाला ने काफी देर तक एक दूसरे से गुफ्तगू की।
विज्ञापन

सत्यार्थी और मलाला ने 'जीत ली दुनिया', तस्वीरें

2 of 16
नोबेल पुरस्कार समिति के चेयरमैन थोरबोर्न जगलैंड ने कैलाश सत्यार्थी और मलाला को शांति का चैंपियन करार दिया। उन्होंने तमाम जोखिमों के बावजूद बाल श्रम के खिलाफ अडिग रहने पर सत्यार्थी की प्रशंसा भी की।
विज्ञापन

सत्यार्थी और मलाला ने 'जीत ली दुनिया', तस्वीरें

3 of 16
जब कैलाश सत्यार्थी और मलाला पुरस्कार लेने के लिए समारोह स्‍थल पहुंचे तो उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। हर कोई उन्हें नजदीक से देखना चाहता था।

सत्यार्थी और मलाला ने 'जीत ली दुनिया', तस्वीरें

4 of 16
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों संग फोटो खिंचवाते सत्यार्थी और मलाला।
विज्ञापन

सत्यार्थी और मलाला ने 'जीत ली दुनिया', तस्वीरें

5 of 16
पुरस्कार ग्रहण करने के बाद कैलाश सत्यार्थी ने नोबेल के मंच से पूरी दुनिया के लोगों से बाल अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सत्यार्थी और मलाला ने 'जीत ली दुनिया', तस्वीरें

6 of 16
नोबेल पुरस्कार ग्रहण करने के बाद पुरस्कारों के संग मलाला।
विज्ञापन

सत्यार्थी और मलाला ने 'जीत ली दुनिया', तस्वीरें

7 of 16
कार्यक्रम के बाद अपने-अपने पुरस्कारों के साथ कैलाश सत्यार्थी और मलाला युसुफजई।

सत्यार्थी और मलाला ने 'जीत ली दुनिया', तस्वीरें

8 of 16
पुरस्कार ग्रहण्‍ा करने से पूर्व मंच साझा करते सत्यार्थी और मलाला।

सत्यार्थी और मलाला ने 'जीत ली दुनिया', तस्वीरें

9 of 16
पुरस्कार ग्रहण करती पाकिस्तानी छात्रा और समाजिक कार्यकर्ता मलाला युसुफजई।

सत्यार्थी और मलाला ने 'जीत ली दुनिया', तस्वीरें

10 of 16
पुरस्कार ग्रहण करने के बाद कैलाश सत्यार्थी और मलाला युसुफजई ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों मिलकर दुनिया को एकता और शांति का संदेश दे सकते हैं।

सत्यार्थी और मलाला ने 'जीत ली दुनिया', तस्वीरें

11 of 16
बुधवार को ओस्लो में आयोजित भव्य समारोह में बरसों से बाल अधिकारों के खिलाफ आवाज उठा रहे ‘बच्चों के प्यारे’ कैलाश सत्यार्थी और पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई ने संयुक्त रूप से शांति का नोबेल पुरस्कार ग्रहण किया।

सत्यार्थी और मलाला ने 'जीत ली दुनिया', तस्वीरें

12 of 16
इस मौके पर उन्हें स्वर्ण पदक, प्रमाण पत्र और नोेबेल पुरस्कार की राशि (कुल 11 लाख डॉलर, करीब 7 करोड़ रुपये) दी गई। नोबेल समिति के चेयरमैन थोरबोर्न जगलैंड ने दोनों को शांति का चैंपियन करार दिया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र और स्वतंत्रता का मार्ग ज्ञान से प्राप्त होता है।

सत्यार्थी और मलाला ने 'जीत ली दुनिया', तस्वीरें

13 of 16
कार्यक्रम के दौरान मलाला के माता और पिता के साथ ही दोनों छोटे भाई भी मौजूद रहे। मलाला ने अपने संबोधन में कहा कि उनके पिता ने उनके पर नहीं कतरे और मां ने आगे बढ़ने और सच बोलने का हौसला दिया।

सत्यार्थी और मलाला ने 'जीत ली दुनिया', तस्वीरें

14 of 16
सत्यार्थी ने कहा, ‘मेरा सपना है कि दुनिया का प्रत्येक बच्चा अपने विकास के लिए स्वतंत्र हो।’ वहीं मलाला ने भारत-पाक से शांति के लिए मिलकर साझा प्रयास करने का आह्वान किया। पाकिस्तान की पहली और सबसे युवा शांति नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘मैं शायद अकेली ऐसी शांति नोबेल पुरस्कार विजेता हूं, जो अभी भी अपने छोटे भाइयों से लड़ती है।’

सत्यार्थी और मलाला ने 'जीत ली दुनिया', तस्वीरें

15 of 16
कार्यक्रम के दौरान विदेशी मेहमानों और राजनीतिज्ञों ने भी दोनों विजेताओं का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

सत्यार्थी और मलाला ने 'जीत ली दुनिया', तस्वीरें

16 of 16
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दोनों विजेताओं को बधाई देते हुए कहा ‘पूरा देश बेहद गर्व और खुशी के साथ ओस्लो में नोबेल पुरस्कार समारोह देख रहा है। बहुत-बहुत बधाई कैलाश सत्यार्थी! मैं युवा मलाला को भी इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें