फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुआ यूपी का लाल, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 6
जम्मू में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए यूपी के ब्रज का एक और लाल शहीद हो गया। इस शहीद का नाम है समोद चौधरी। (रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, गोवर्धन)
विज्ञापन

आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुआ यूपी का लाल, तस्वीरें

2 of 6
शहीद समोद चौधरी गोवर्धन के गांव भवनपुरा के रहने वाले थे। बुधवार देर रात उनके घर खबर पहुंची तो पूरा गांव गम में डूब गया। शहीद का शव शुक्रवार को पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुआ यूपी का लाल, तस्वीरें

3 of 6
किसान बच्चू के दो बेटों में छोटा बेटा समोद चौधरी (30 वर्ष) बारह साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह जम्मू के वादीपुरा में तैनात थे।

आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुआ यूपी का लाल, तस्वीरें

4 of 6
कुछ दिन पूर्व ही गांव से छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर गए। बुधवार देर रात समोद के शहीद होने की खबर गांव पहुंची। गुरुवार को पूरे गांव में शहीद समोद की ही चर्चा रही।
विज्ञापन

आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुआ यूपी का लाल, तस्वीरें

5 of 6
बुजुर्गों और ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी से घर की महिलाओं को वंचित रखा। ग्रामीणों के अनुसार जम्मू में आतंकवादियों के विरुद्ध स्पेशल ऑपरेशन में समोद शहीद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुआ यूपी का लाल, तस्वीरें

6 of 6
गुरुवार को दोपहर में वादीपुरा संपर्क करने पर पता चला कि शव शुक्रवार को पहुंचेगा। शहीद जवान समोद का विवाह 10 वर्ष पूर्व भरतपुर के गांव बरसो निवासी सीमा से हुआ था। उनके दो बेटे शिवम (9) और नकुल (7) हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें