बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर एक वेबसाइट दी है। उल्लेखनीय है कि सलमान ने कल ही अपना 51वां जन्मदिन मनाया है। सलमान खान ने अपनी वेबसाइट का खुलासा अपने ट्वीट के जरिए किया है।
विज्ञापन
सलमान ने लॉन्च की अपनी वेबसाइट, जानें उसमें होगा क्या?
2 of 6
उन्होंने फैंस के लिए किए ट्वीट पर लिखा कि 'ए गिफ्ट फॉर माई फैंस http://www.KhanMarketOnline.com रजिस्टर नाउ फॉर ए स्पेशल ट्रीट, अलॉट मोर टू कम'। सलमान ने 50वें जन्मदिन पर उनके फैंस को उत्साहित रखने के लिए ये कदम उठाया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि 'हेलो नमस्ते,सत श्री अकाल,केम छो,वनक्कम और सलाम वालेकुम। खान मार्केट ऑनलाइन में आपका स्वागत है। ये मार्केट आप ही की तरह है। इसलिए ही ये सिर्फ आपके लिए है।
विज्ञापन
सलमान ने लॉन्च की अपनी वेबसाइट, जानें उसमें होगा क्या?
3 of 6
जब आप इस वेबसाइट पर रजिस्टर होंगे तो आपकों पता चलेगा की ये एक शॉपिंग वेबसाइट है।
सलमान ने लॉन्च की अपनी वेबसाइट, जानें उसमें होगा क्या?
4 of 6
बर्थडे ब्वाय सलमान खान ने साथ ही एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने अपने फैंस को जन्मदिन की बधाई के लिए धन्यवाद दिया और एक लिंक भी दिया। उस पर लिखा था कि ये भाई का अपने फैंस के बारे में सोचने का अलग तरीका है।
विज्ञापन
सलमान ने लॉन्च की अपनी वेबसाइट, जानें उसमें होगा क्या?
5 of 6
इस लिंक के जरिए आप वेबसाइट पर पहुंचेंगे और रजिस्टर करने के बाद आपके पास एक ई-मेल आएगा जिसपर लिखा होगा कि आपने दो ऑफर जीते हैं। इस पर लिंक दिये जाएंगे और उसपर ऑफर की जानकारी दी गयी होगी।