रणवीर सिंह यादव स्मृति सैफई महोत्सव में सोमवार की रात को देशी विदेशी कलाकारों ने धमाल मचाया। जहां श्रीराम के जन्म से लेकर विवाह तक के अवसर पर गाए जाने वाले पारंपरिक गीतों को सुनाकर वंदना मिश्रा ने भक्तिरस की गंगा बहाई। [ब्यूरो/अमर उजाला, सैफई (इटावा)]
विज्ञापन
इस बार कैसा रहा सैफई महोत्सव, देखिए तस्वीरें
2 of 10
वहीं नीदरलैंड की कलाकार ने रिंग डांस प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बूगी-बूगी कलाकारों ने अपने लटके झटकों से युवा दर्शकों में खूब जोश भरा।
विज्ञापन
इस बार कैसा रहा सैफई महोत्सव, देखिए तस्वीरें
3 of 10
कार्यक्रम की शुरूआत बनारस के मशहूर वायलिन वादक सोमनाथ के शिष्य सुखदेव मिश्र के वायलिन वादन से हुआ। बांसुरी अतुल शंकर ने साथ दिया।
इस बार कैसा रहा सैफई महोत्सव, देखिए तस्वीरें
4 of 10
इसके उपरांत नीदरलैंड की कलाकार ने फिल्म एबीसीडी में किए गए रिंग डांस की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस ग्रुप डांस को हुला हुप डांस के नाम से जाना जाता है। विभिन्न मुद्राओं में कमर से रिंग को घुमाकर कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
इस बार कैसा रहा सैफई महोत्सव, देखिए तस्वीरें
5 of 10
इसके बाद रघुवीरा पारंपरिक लोक गायन की प्रस्तुति फैजाबाद से आई वंदना मिश्रा ने दी। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्म से लेकर उनके विवाह तक के अवसर पर गाए जाने वाले विभिन्न पारंपरिक गीतों को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
इस बार कैसा रहा सैफई महोत्सव, देखिए तस्वीरें
6 of 10
जिसमें सोहर, बधावा, हल्दी, बन्ना, जयमाल, विवाह तथा विदाई के पारंपरिक अवधी लोकगीत शामिल रहे। जन्मे अवध रघुरइया हो रामा अवध पुरी में मात कौशल्या ने गोद खिलायो हो रामा की शानदार प्रस्तुति देकर भक्ति रस की गंगा बहाई।
विज्ञापन
इस बार कैसा रहा सैफई महोत्सव, देखिए तस्वीरें
7 of 10
इसके बाद मंच पर आए मुंबई के लाफ्टर शो के कलाकार रहमान ने अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने मुंबई के भाई लोगों की शायरी एवं महिलाओं के मेकअप पर व्यंग्य प्रस्तुत कर जमकर तालियां बटोरी।
इस बार कैसा रहा सैफई महोत्सव, देखिए तस्वीरें
8 of 10
इसके अलावा एबीसीडी का मतलब मुंबई के भाइयों के अंदाज में समझाकर तथा शोले में गब्बर सिंह के डायलाग पर कव्वाली प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इंडिया गॉट टेलेंट डांस इंडिया डांस बूगी-बूगी में जलवा बिखरने वाली टीम ने अपनी प्रस्तुतियां दी। फिक्टीसियस ग्रुप के इन कलाकारों ने जय हो जय हो एवं धूम मचा ले धूम पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
इस बार कैसा रहा सैफई महोत्सव, देखिए तस्वीरें
9 of 10
रणवीर सिंह यादव स्मृति सैफई महोत्सव के तत्वावधान में एथलेटिक्स स्टेडियम में चल रही आईजीसीएल में सोमवार को एसेज स्पोर्ट्स आजमगढ़ ने लकी क्रिकेट क्लब बाराबंकी को छह विकेट से हराया। लकी क्रिकेट क्लब बाराबंकी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 12.5 ओवरों में 108 रन बनाकर आउट हो गई। बल्लेबाज हाफिज जुबैर ने 13 गेंद में 32 रन बनाए और अलीमुददीन ने 12 गेंद में 18 रन बनाए। आजमगढ़ के दिलीप ने चार और सौरभ दो विकेट लिए।
एसेज स्पोर्ट्स आजमगढ़ ने दिए गए लक्ष्य को 10.5 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। आजमगढ़ की ओर से विनय ने 29 गेंदों में 39 नाबाद रन बनाए। नौशाद ने पांच गेंदों में 19 रन बनाए। एसेज स्पोर्ट्स आजमगढ़ की टीम ने चार विकेट खोकर 110 रन बनाकर मैच छह विकेट से जीत लिया। लकी क्रिकेट क्लब बाराबंकी के अब्बास ने दो ओवर में 31 रन देकर एक विकेट लिया। मैन आफ द मैच नौशाद को चुना गया।