सचिन तेंदुलकर आज 42 साल के हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी देखने और उनको पसंद करने वालों की संख्या करोड़ो में है। भारतीय क्रिकेट के लिए ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनसे बल्लेबाजी के गुर लेने वालों की ख्वाहिशें अभी वेटिंग लिस्ट में ही हैं।
विज्ञापन
42 के हो चुके सचिन की देखिए चुनिंदा 27 तस्वीरें
2 of 28
सचिन के बल्लेबाजी का शानदार दौर शायद ही कोई भी भूल सकता है। टेस्ट और एक दिवसीय दोनों में 100 से ज्यादा शतक और उससे ज्यादा अर्द्घशतक शायद ही कोई भूल पाएगा। इसलिए भारतीय क्रिकेट टीम में उनके साथ खेलने वाले जूनियर खिलाड़ी अपने आपको खुशनसीब समझते हैं।
विज्ञापन
42 के हो चुके सचिन की देखिए चुनिंदा 27 तस्वीरें
3 of 28
सचिन का बड़प्प्न ही है कि अपने जूनियर खिलाड़ियों के संग भी वह दोस्तों की तरह पेश आते हैं। उनके साथ मस्ती करते है। नाचते हैं और गाते भी हैं।
42 के हो चुके सचिन की देखिए चुनिंदा 27 तस्वीरें
4 of 28
सचिन बैटिंग की एक पूरी किताब हैं जिसे क्रिकेट खेलने वाला हर युवा पूरा पढ़ना चाहता है। उस युवा को यही लगता है कि उस किताब को पढ़कर कुछ अनोखे शॉट वह भी सीख जाएगा।
विज्ञापन
42 के हो चुके सचिन की देखिए चुनिंदा 27 तस्वीरें
5 of 28
मैदान के अंदर और मैदान के बाहर कभी भी सचिन गुस्सा होते हुए नहीं देखा गया है। उनका सौम्य व्यवहार और बेहतरीन अनुभव सभी युवाओं को सीखने के लिए कुछ न कुछ देता है।
विज्ञापन
42 के हो चुके सचिन की देखिए चुनिंदा 27 तस्वीरें
6 of 28
इसलिए तो शायद राहुल द्रविड़ भी कहते हैं कि मेरे बच्चे शायद मुझें इतना याद न रखें जितना वो सचिन तेंदुलकर को रखेंगे।
विज्ञापन
42 के हो चुके सचिन की देखिए चुनिंदा 27 तस्वीरें
7 of 28
क्रिकेट में खेल के हर मैदान को सचिन ने उतनी ही इज्जत दी जितनी कि उस मैदान ने सचिन को। हर मैदान की एक ख्वाहिश ही रहती थी कि सचिन यहां पर सेंचुरी जरूर बना दे।
42 के हो चुके सचिन की देखिए चुनिंदा 27 तस्वीरें
8 of 28
सचिन भी पूरी कोशिश करते कि हर मैदान की ख्वाहिश पूरी की जाए। कभी-कभी कोशिश नाकाम हो जाती थी।
42 के हो चुके सचिन की देखिए चुनिंदा 27 तस्वीरें
9 of 28
पर वो मैदान बेइंतहा प्यार करते हुए सचिन को याद रखता था और फिर मिलेंगे इसी मैदान पर। तब तुम मेरी तमन्ना पूरी कर देना।
42 के हो चुके सचिन की देखिए चुनिंदा 27 तस्वीरें
10 of 28
कभी लगा अब तो सचिन का करियर पूरा खत्म हो गया। कभी बल्लेबाजी में अपने आप को ऊपर नीचे किया तो कभी गेंदबाजी में अलग रंग भरने की कोशिश की।
42 के हो चुके सचिन की देखिए चुनिंदा 27 तस्वीरें
11 of 28
वर्ष 1989 से वर्ष 2014 तक का सफर सचिन ने तय किया। कभी पीठ में इंजरी हो गई तो कभी मैच के दौरान ही पिता की मौत की खबर सुनने को मिली।
42 के हो चुके सचिन की देखिए चुनिंदा 27 तस्वीरें
12 of 28
चाहने वालों की शिकायतें भी बहुत थी जिन्हें सचिन पूरा करना चाहते थे। पर हर बार मंजिल आने से पहले ही उनकी वापसी हो जाती थी।
42 के हो चुके सचिन की देखिए चुनिंदा 27 तस्वीरें
13 of 28
हर नए गेंदबाज का सचिन को आउट करने का मकसद रहता था। सचिन आउट हो भी जाते तो अगले मैच में उस गेंदबाज की खूब खातिरदारी करते।
42 के हो चुके सचिन की देखिए चुनिंदा 27 तस्वीरें
14 of 28
क्रिकेट देखने वाले सचिन के विरोधी भी मानते होंगे कि सचिन ने अकसर जवाब अपने बल्ले से ही दिया।
42 के हो चुके सचिन की देखिए चुनिंदा 27 तस्वीरें
15 of 28
सचिन पूरी कोशिश करते कि विवाद जैसे चुबंक से कभी भी वो चिपक न पाएं। क्रिकेट को जेंटिल मैन्स गेम कहा जाता है। सचिन ने उस गेम की गरिमा को कर नहीं होने दिया। सचिन के साथ खेलने वाले उनकी साथी सौरभ गांगुली, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण ने भी सचिन का बखूबी साथ दिया।
42 के हो चुके सचिन की देखिए चुनिंदा 27 तस्वीरें
16 of 28
क्रिकेट जगत के ये चार हीरे सिर्फ भारतीय टीम का नहीं बल्कि पूरे विश्व में क्रिकेट को चमकाने का काम करते रहे।
42 के हो चुके सचिन की देखिए चुनिंदा 27 तस्वीरें
17 of 28
विश्व कप जीतने का सपना सचिन का कई दो बार पूरा होते-होते रह गया। पर अंत भला तो सब भला की बात के आधार पर वर्ष 2011 में सचिन को आखिर विजेता वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला।
42 के हो चुके सचिन की देखिए चुनिंदा 27 तस्वीरें
18 of 28
क्रिकेट में सबसे बड़ी विज्ञापन डील भी सचिन के हाथ ही लगी जब 180 करोड़ का अनुबंध हुआ था।
42 के हो चुके सचिन की देखिए चुनिंदा 27 तस्वीरें
19 of 28
सचिन के बाद से ही विश्व में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की पूछ बनने लगी। हर खिलाड़ी एक नया सितारा बन सचिन जैसे चमकने की कोशिश करने लगा।
42 के हो चुके सचिन की देखिए चुनिंदा 27 तस्वीरें
20 of 28
कई खिलाड़ियों को करोड़ो रुपए की डील भी मिलने लगी। इसके चलते क्रिकेट का नया स्वरूप देखने को भी मिला।
42 के हो चुके सचिन की देखिए चुनिंदा 27 तस्वीरें
21 of 28
सबसे कम उम्र में सचिन को भारत रत्न की उपाधि से नवाजा गया। सचिन अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें अभी भारत रत्न मिला हो।
42 के हो चुके सचिन की देखिए चुनिंदा 27 तस्वीरें
22 of 28
हर क्षेत्र की तरह क्रिकेट में भी अगर किसी का नाम लिया जाता है तो सबसे पहले सचिन ही सामने आते हैं।
42 के हो चुके सचिन की देखिए चुनिंदा 27 तस्वीरें
23 of 28
सचिन के शॉट उनकी खासियत थे। चाहे वो स्कवायर कट हो, या फिर स्ट्रेट ड्राइव, हुक हो या फिर पैडल स्विप कई तरह के बेहतरीन शॉट सचिन ने अपने लिए बचा कर रखे थे। मौका मिलते ही गेंदबाज का स्वागत ऐसे शॉट से करते थे।
42 के हो चुके सचिन की देखिए चुनिंदा 27 तस्वीरें
24 of 28
शारजहां में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई सचिन की पारी को कोई कैसे भूल सकता है। धूल भरी आंधी ने भी सचिन को रोकने की कोशिश की पर सचिन नहीं रूके और टीम को जीत दिलाकर ही मानें।
42 के हो चुके सचिन की देखिए चुनिंदा 27 तस्वीरें
25 of 28
एक 16 साल का लड़का क्रिकेट की दुनिया में ऐसा कमाल दिखा देगा किसने सोचा था। पर इस लड़के ने वो काम करके दिखा दिया जो शायद सबके बस की बात नहीं।
42 के हो चुके सचिन की देखिए चुनिंदा 27 तस्वीरें
26 of 28
हर जगह और हर स्थान पर उनको तवज्जों मिलती है। हर क्षेत्र में उनके चाहने वाले लोग अभी भी उनके स्वागत के लिए तैयार रहते हैं।
42 के हो चुके सचिन की देखिए चुनिंदा 27 तस्वीरें
27 of 28
ये फोटो सचिन की अंतिम पारी की फोटो है जब सचिन बल्लेबाजी करने के लिए पैवेलियन से बाहर आ रहे थे।