उत्तर प्रदेश में पुलिस पर हमले रुक नहीं रहे हैं। बुधवार को आगरा के मलपुरा थाने के गांव बमरौली अहीर में आधा दर्जन बदमाशों ने हमला कर सिपाही प्रदीप यादव की हत्या कर दी।
विज्ञापन
अखिलेश राज में फिर मारा गया एक सिपाही, देखें तस्वीरें
2 of 15
पुलिस की टीम कुख्यात अपराधी लाखन सिंह यादव द्वारा ग्रामीणों को धमकाने की सूचना मिलने पर दबिश देने गई थी।
विज्ञापन
अखिलेश राज में फिर मारा गया एक सिपाही, देखें तस्वीरें
3 of 15
प्रदीप के साथ तीन और पुलिसकर्मी बमरौली अहीर गए थे। प्रदीप की मौत और पोस्टमॉर्टम में हुई देरी पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
अखिलेश राज में फिर मारा गया एक सिपाही, देखें तस्वीरें
4 of 15
परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रदीप की मौत आला अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुई।
विज्ञापन
अखिलेश राज में फिर मारा गया एक सिपाही, देखें तस्वीरें
5 of 15
परिजनों का आरोप था कि लाखन गांव में अपने आदमियों के साथ छिपा था, फिर भी छोटी टीम भेजी गई।
विज्ञापन
अखिलेश राज में फिर मारा गया एक सिपाही, देखें तस्वीरें
6 of 15
गांव में प्रदीप के साथ तीन अन्य पुलिसकर्मी गए थे। प्रदीप समेत चारो पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
अखिलेश राज में फिर मारा गया एक सिपाही, देखें तस्वीरें
7 of 15
हाल ही में फीरोजाबाद में दो सिपाहियों की हत्या और उससे पहले भी मंडल में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं।
अखिलेश राज में फिर मारा गया एक सिपाही, देखें तस्वीरें
8 of 15
बमरौली अहीर निवासी लाखन सिंह यादव भोला चौधरी हत्याकांड में जेल में बंद था। दो सप्ताह पहले ही सेंट्रल जेल की हाई सिक्योरिटी सेल से जमानत पर छूटा था।
अखिलेश राज में फिर मारा गया एक सिपाही, देखें तस्वीरें
9 of 15
पुलिस ने बताया कि लाखन सिंह ने जेल से छूटने के बाद लोगों को धमकाना शुरू कर दिया था।
अखिलेश राज में फिर मारा गया एक सिपाही, देखें तस्वीरें
10 of 15
इसकी शिकायत मिलने पर बुधवार रात तकरीबन नौ बजे थाना मलपुरा से हल्का इंचार्ज राजेश सिंह तोमर, कांस्टेबल प्रदीप कुमार यादव और दो अन्य सिपाहियों को लेकर बमरौली अहीर गांव पहुंचे।
अखिलेश राज में फिर मारा गया एक सिपाही, देखें तस्वीरें
11 of 15
पुलिसकर्मी ग्रामीणों से लाखन का पता पूछ रहे थे। पुलिस जीप जब गांव के अंदर पहुंची, तभी लाखन ने आधा दर्जन हथियारबंद साथियों के साथ पुलिस जीप पर हमला बोल दिया।
अखिलेश राज में फिर मारा गया एक सिपाही, देखें तस्वीरें
12 of 15
बदमाशों ने कुल्हाड़ी मारकर जीप का शीशा तोड़ डाला। गाली-गलौज करते हुए पुलिसकर्मियों को बाहर निकलने की धमकी दी और उन पर फायरिंग शुरू कर दी।
अखिलेश राज में फिर मारा गया एक सिपाही, देखें तस्वीरें
13 of 15
एक गोली सिपाही प्रदीप यादव के सीने में लगी। जीप का ड्राइवर भी जख्मी हो गया।
अखिलेश राज में फिर मारा गया एक सिपाही, देखें तस्वीरें
अखिलेश राज में फिर मारा गया एक सिपाही, देखें तस्वीरें
15 of 15
प्रदीप का शव लेने के लिए परिजनों का काफी इंतजार करना पड़ा। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने हंगामा किया। मामले में थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।