फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जब एक रोबोट बन गया खूबसूरत लड़की!

विज्ञापन
1 of 6
लास वेगास के एक इंटरनेशनल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में तोशिबा ने इसे जनवरी 2015 में पहली बार दुनिया के सामने पेश किया था। चिहिरा एइको नाम की ये रोबोट मेजबान का किरदार निभा सकती है जो आपसे बातें कर सकती है। आप के लिए गाना गा सकती है और आपकी देखभाल कर सकती है।

Trending Videos
विज्ञापन

तस्वीरें: जब एक रोबोट बन गया खूबसूरत लड़की!

2 of 6
किरोबो जापान का पहला ऐसा रोबोट है जिसने अंतरक्षि की यात्रा की है। वह हाल ही में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से जापान वापस लौटा और गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में उसके नाम से दो रिकॉर्ड दर्ज हैं। ये उपलब्धियां हैं, अंतरिक्ष की ऊंचाई तक पहुंचने वाले पहले रोबोट बनने का और दूसरा कि उसने अंतरिक्ष में बात की।
विज्ञापन

तस्वीरें: जब एक रोबोट बन गया खूबसूरत लड़की!

3 of 6
रोबी को भी जापानी रोबोटों की दुनिया का एक नायाब उदाहरण कहा जा सकता है। वह आपसे बातें कर सकता है, आपके टेलीविजन सेट को कंट्रोल कर सकता है। 34 सेंटीमीटर लंबा रोबी जापानी भाषा के 200 मुहावरों को समझता है, चल सकता है, नाच सकता है, गेंद को किक मार सकता है।

तस्वीरें: जब एक रोबोट बन गया खूबसूरत लड़की!

4 of 6
पेपर मानवों की तरह बर्ताव करने वाला रोबोट है जो मानवीय भावनाएं समझ सकता है और सिर्पु इतना ही नहीं बल्कि आवाज के उतार चढ़ाव का भी अंदाजा लगा सकता है। इसका इस्तेमाल सुरक्षा सेवाओं के लिए भी किया जा सकता है। तस्वीर चार मार्च को टोक्यों में एक सालाना सिक्यूरिटी शो के दौरान ली गई है। इस इवेंट में 170 से ज्यादा सुरक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों ने अपने ताजा उत्पाद और सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

तस्वीरें: जब एक रोबोट बन गया खूबसूरत लड़की!

5 of 6
असीमो को निर्माण जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा मोटर्स ने किया है। 50 किलो वजन वाले असीमो की लंबाई चार फीट तीन इंच है। वह एक घंटे में 2.7 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है और एक बार फुलचार्ज होने पर एक घंटा तक काम कर सकता है। विज्ञान और गणित की पढ़ाई में दिलचस्पी बढ़ाने के लिए असीम का प्रदर्शन किया गया है। वे लोग जो चलने-फिरने में पूरी तरह से समर्थ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: जब एक रोबोट बन गया खूबसूरत लड़की!

6 of 6
रोबोटिक इंजीनियरिंग विज्ञान की वह शाखा है जो रोबोट से जुड़ी तकनीक पर काम करती है और जापान में इस क्षेत्र में बहुत काम किया गया है। इस फोटो एल्बम में ऐसे ही कुछ नायाब रोबोट्स को शामिल किया गया है जो मानवों की तरह बर्ताव करते हैं और बेहद दिलचस्प हैं। जैसे रोबोट का नाम रोबो थेस्पियन है। इसका व्यावसायिक से लेकर वैज्ञानिक शोध तक में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह कई भाषाएं समझता है और आपसे बातें कर सकता है और आपका मनोरंजन भी। ये तस्वीर मिंस्क में रोबोट्स से जुड़ी एक प्रदर्शनी के दौरान 17 मार्च को ली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें