आर्मी, एयरफोर्स और नेवी, तीनों सेनाओं ने गुरुवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बाढ़ पीड़ितों को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। सेना के जवान एक बार फिर देवदूत बनकर उतरे और सैंकडों जान बचाईं।
विज्ञापन
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
2 of 39
एयरफोर्स ने पांच हरक्युलिस और सात ग्लोबमास्टर विमानों को राहत कार्य में लगाया। एयरफोर्स का विमान C-17 सेना के जवानों और ट्रकों के साथ चेन्नई उड़ान भरने के लिए तैयार होता हुआ।
विज्ञापन
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
3 of 39
एयरफोर्स के अधिकारियों ने बताया कि विमान एनडीआरएफ की टीम और सेना को पानी में डूबे इलाकों में ले जा रहे हैं। साथ ही वहां फंसे लोगों के रेस्क्यू में लगे हैं। गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस के एयर ऑफिसर कमांडिंग अनिल सभ्भरवाल ने बताया कि 12 विमानों को अभी राहत कार्य में लगाया गया है।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
4 of 39
गुरुवार को चेन्नई में बारिश कम हुई, शुक्रवार को मौसम विभाग के मुताबिक हल्की बारिश के आसार हैं। तीन दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश के थमने के साथ हवाई सर्वेक्षण करने आए पीएम नरेंद्र मोदी ने राहत और बचाव कार्यों के लिए तत्काल 1000 करोड़ रुपये जारी करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
5 of 39
चेन्नई के चेंबारामबक्कम झील से पानी छोड़े जाने की वजह से कुछ नए इलाकों में भी पानी भर गया। अब भी अधिकतर इलाकों में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप्प है।
विज्ञापन
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
6 of 39
चेन्नई और आसपास के इलाकों में सेना, नौसेना, वायुसेना और एनडीआरएफ के जवान युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्यों में लगे हैं। ऑपरेशन में जुटे एनडीआरएफ के करीब 1200 जवानों ने अब तक 5000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
विज्ञापन
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
7 of 39
एक सात माह की गर्भवती महिला को हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। एनडीआरएफ की दो टीमें पुडुचेरी में भी तैनात की गई हैं। एयरफोर्स के मेडिकल कैंप में बाढ़ पीड़ित महिला की मदद करता एक सैन्यकर्मी।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
8 of 39
नौसेना ने ‘ऑपरेशन मदद’ के लिए जहाजों और टैंकरों की तैनाती की है। उसके 255 जवान ऑपरेशन में जुटे हैं।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
9 of 39
नौसेना प्रमुख एडमिरल आरके धवन ने बताया कि मानव रहित विमानों के जरिए सबसे बुरी तरह प्रभावित इलाकों का पता लगाया जा रहा है।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
10 of 39
चेन्नई का देश के अन्य इलाकों से सड़क, रेल और हवाई संपर्क टूटा हुआ है। द ग्रैंड साउदर्न ट्रंक रोड बंद है और दक्षिणी रेलवे ने शनिवार तक सभी ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
11 of 39
वायु सेना ने प्रभावित इलाकों में 14 लाख से अधिक भोजन के पैकेट गिराए हैं।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
12 of 39
हवाईअड्डे को पहले ही रविवार तक बंद कर दिया गया है। आवश्यक चीजों की भारी किल्लत है। एटीएम भी बंद हैं। चेन्नई और अन्य रेलवे स्टेशन बाहरी लोगों और छात्रों के लिए सराय बन गया है।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
13 of 39
हवाईअड्डे को पहले ही रविवार तक बंद कर दिया गया है।
आवश्यक चीजों की भारी किल्लत है। एटीएम भी बंद हैं। चेन्नई और अन्य रेलवे
स्टेशन बाहरी लोगों और छात्रों के लिए सराय बन गया है।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
14 of 39
यहां हजारों की संख्या में लोग शरण लिए हुए हैं। राज्य में बारिश के मरने वालों की संख्या बढ़कर 269 हो गई है।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
15 of 39
प्रधाानमंत्री नरेंद्र मोदीने भी गुरुवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लेने के बाद पीएम ने नौसेना के एयरबेस आईएनएस अदयार पर मुख्यमंत्री जयललिता के साथ बात की।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
16 of 39
मोदी ने कहा कि 1000 करोड़ की राशि राज्य के लिए पहले जारी किए गए 940 करोड़ रुपये के अतिरिक्त है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में तमिलनाडु की जनता के साथ पूरा देश खड़ा है। उन्होंने बाद में ट्वीट किया कि केंद्र तमिलनाडु सरकार के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा है।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
17 of 39
वायु सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आपदा में बुरी तरह फंसे 120 लोगों को सी-130जे (सुपर हर्क्यूलिस) विमान से दिल्ली पहुंचाया गया है। 20 अन्य लोगों को अराकोन्नम भेजा गया है। वहां से वे देश के अन्य हिस्सों में विमान से जाएंगे।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
18 of 39
चेन्नई से करीब 30 किमी दूर तमाबारम एयरबेस पर एयर कॉमोडोर रिप्पन गुप्ता ने कहा कि वे लोग इस स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बृहस्पतिवार को कई राहत और बचाव अभियान चलाए गए। बुरी स्थिति में फंसे लोगों को बाहर निकालने और उन तक भोजन पहुंचाने की चुनौती है।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
19 of 39
उन्होंने बताया कि सात माह की गर्भवती 29 वर्षीया सुकन्या को उनके तीन साल के बच्चे के साथ मेदुम्बक्कम से सुरक्षित निकाला गया। मेदुम्बक्कम बाढ़ से सबसे बुरी तरह प्रभावित इलाका है।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
20 of 39
उन्होंने बताया कि उनके घर की पहली और दूसरी मंजिल पर पानी भर गया है। पिछले दो दिनों से उनके इलाके में बिजली नहीं है। राहत कार्यों में लगे लोगों के मुताबिक हवाई अड्डे, पुलों और हाउसिंग कालोनियों में 8 से 10 फीट पानी भरा हुआ है।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
21 of 39
एनडीआरएफ ने चेन्नई में राहत और बचाव कर्मियों की संख्या दोगुनी बढ़ाकर 1200 कर दी है।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
22 of 39
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते प्रधानमंत्री मोदी।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
23 of 39
केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार सुबह आपदा प्रबंधन समूह की विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ बैठक में स्थिति की समीक्षा की गई।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
24 of 39
बैठक के बाद एनडीआरएफ के प्रमुख ओपी सिंह ने कहा कि 40-40 सदस्यों की 30 टीमें प्रभावित इलाकों में काम कर रही है। वे दक्षिणी चेन्नई में राहत और बचाव अभियान पर जोर दे रही हैं।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
25 of 39
उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ ने बचाव कार्यों में करीब 110 नावें लगाई हैं। इस बैठक में सेना की दो अतिरिक्त टुकड़ियां भेजने का फैसला किया गया। एक टुकड़ी में 75 जवान होते हैं।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
26 of 39
सिंह ने बताया कि अभी तक एनडीआरएफ ने 2400 से अधिक प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि पुडुचेरी में भी दो टीमें तैनात की गई हैं।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
27 of 39
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने बृहस्पतिवार को बाढ़ राहत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पांच हजार करोड़ रुपये तुरंत जारी करने की मांग की।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
28 of 39
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि भीषण बारिश से समंदर बन गए इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने वाले पीएम से बातचीत में जयललिता ने यह मांग रखी।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
29 of 39
राजधानी चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और कुड्डालोर जिले बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
30 of 39
चेन्नई में बारिश की वजह से दिल्ली से दक्षिण भारत की तरफ जाने वाली ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। इस रूट पर चलने वाली ज्यादातर ट्रेनें बृहस्पतिवार को भी निरस्त रही।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
31 of 39
तमिलनाडू एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लगातार निरस्त चल रही है। शुक्रवार व शनिवार को भी दक्षिण भारत की तरफ जाने वाली ट्रेनों को निरस्त करने की घोषणा रेलवे ने की है। इसके कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ी हुई है।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
32 of 39
ये किसी नदी का नहीं, बल्कि चेन्नई एयरपोर्ट का दृश्य है।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
33 of 39
बाढ़ पीड़ितों का सुरक्षित स्थानों पर ले जाते जवान।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
34 of 39
जवानों ने नाव की सहायता से भी लोगों को बाहर निकाला।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
35 of 39
बाढ़ पीड़ितों का निकालते एनडीआरएफ कर्मी।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
36 of 39
एनडीआरएफ ने बाढ़ में फंसे कई लोगों को बाहर निकाला।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान
37 of 39
राहत कार्यों में लगे जवानों से बात करते प्रधानमंत्री।
सैकड़ों जानें बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए जवान