सफलता आसान नहीं होती। इसको पाने के रास्ते भी जटिल और चुनौतीपूर्ण होते हैं। सफलता का सबसे पहला फंडा है कम सोना। दुनिया भर के सफल नेता, उद्यमी और सीईओ तो कम से कम इस फंडे पर विश्वास करते हैं। जानिए कुछ ऐसी शख्सियतों के बारे में जिनका कम सोना उनकी सफलता का राज बन गया।
विज्ञापन
यकीन मानिए 'कम सोना' है इनकी सफलता का राज
2 of 8
शाहरूख खान: बादशाह खान और किंग खान के नाम से जाने जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता मुश्किल से ही 4 घंटे सोते हैं। वो 4 घंटे से भी कम नींद लेने के बावजूद हर वक्त ऊर्जा से भरे रहते हैं।
विज्ञापन
यकीन मानिए 'कम सोना' है इनकी सफलता का राज
3 of 8
बॉब ईगर: डिज्नी के सीईओ बॉब ईगर ने खुलासा किया है कि वो दिन में करीब 4:30 के आसपास उठ जाते हैं और वो दिन के समय में योगाभ्यास, अखबार पढ़ने, ईमेल चेक करने और संगीत सुनने में करते हैं।
यकीन मानिए 'कम सोना' है इनकी सफलता का राज
4 of 8
जॉर्ज डब्ल्यू बुश: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश अनुशासन के पक्के व्यक्ति हैं। वो सुबह 6:45 पर ही अपने ऑफिस पहुंच जाते हैं। उनको यह आदत उनके परिवार से ही लगी है। उनके पिता एच डब्ल्यू बुश सुबह 4 बजे जागकर 6 बजे अपने ऑफिस पहुंच जाया करते थे। आमतौर पर उनका दिन रात के दो बजे खत्म होता था।
विज्ञापन
यकीन मानिए 'कम सोना' है इनकी सफलता का राज
5 of 8
इंदिरा नूई: पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नूई दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं में शुमार हैं। वो भी बेहद कम सोती हैं। वो सुबह 4:30 बजे उठ जाती हैं और अपने काम में व्यस्त हो जाती हैं।
विज्ञापन
यकीन मानिए 'कम सोना' है इनकी सफलता का राज
6 of 8
टिम कॉक: एप्पल कंपनी के सीईओ सबसे पहले ऑफिस आने और सबसे आखिर में ऑफिस से निकलने के लिए जाने जाते हैं। बताया जाता है उन्हें ऐसा करने में खुशी मिलती है। जो भी लोग उनके साथ काम करते हैं उन्हें सुबह 4.30 बजे से ही ईमेल आना शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन
यकीन मानिए 'कम सोना' है इनकी सफलता का राज
7 of 8
हॉवर्ड शुल्टज: स्टार बक्स के सीईओ हॉवर्ड शुल्टज सुबह 6 बजे से ही काम करना शुरू कर देते हैं। हममे से अधिकांश लोग इस वक्त या तो ऑफिस के रास्ते में होते हैं या अपने बिस्तर पर होते हैं।
जैक डॉरसे: ट्विटर और स्क्वायर के सीईओ जैक डॉरसे काफी कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो हर दिन 8 से 10 घंटे ट्विटर के लिए और 8 से 10 घंटे स्क्वायर के लिए नियमित तौर पर देते हैं। वो बमुश्किल से ही पांच घंटे की नींद ले पाते हैं।