फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ ने जब खुद दोषियों को मार डाला, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 10
नगालैंड के दीमापुर में रेप के आरोपी युवक को जेल से निकाल कर सरेआम घसीटने और फिर उसकी निर्मम हत्या करने की घटना ने देश भर सनसनी फैला दी। 5 मार्च को हजारों लोगों की भीड़ ने दीमापुर सेंट्रल जेल में बंद सैयद शरीफ़ ख़ान नाम के कैदी को जेल से बाहर निकालकर मार डाला था। इसके बाद से शहर में तनाव फैल गया और लोगों ने जमकर बवाल भी किया। इसके बाद कई जगहों पर ऐसी ही वारदातें सामने आई हैं।
विज्ञापन

भीड़ ने जब खुद दोषियों को मार डाला, तस्वीरें

2 of 10
इस वारदात के बाद सड़कों पर पुलिस की चौकसी बढ़ी और कर्फ्यू भी लगा दिया गया, लेकिन आपको बता दें कि यह देश में ऐसा पहला मामला नहीं है, जब रेप के आरोपी के साथ ऐसा सलूक किया गया है। इसके पहले भी रेप के आरोपियों को लोगों ने अपने तरीके से सजा दी और सारे नियम कानून नजरअंदाज किए।
विज्ञापन

भीड़ ने जब खुद दोषियों को मार डाला, तस्वीरें

3 of 10
इसके पहले भी नगालैंड में ही पिछले साल सिंतबर में नगालैंड के मेलुरी गांव में एक ऐसी ही घटना घटी थी। जहां, रेप और हत्या के आरोप में लोगों ने इबोचा नाम के युवक को गांव के बीचोंबीच एक पेड़ से बांध दिया और निर्वस्त्र करके बुरी तरह पीटा। लोगों ने उसे तब-तक पीटा, जब तक कि वह मर नहीं गया।

भीड़ ने जब खुद दोषियों को मार डाला, तस्वीरें

4 of 10
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है किस तरह से सारे लोग बारी-बारी से युवक की पिटाई कर रहे हैं और उनका अगुवा उन्हें धीरे-धीरे मारने की सलाह दे रहा है, ताकि वह ज्यादा देर तड़पे और फिर मरे।
विज्ञापन

भीड़ ने जब खुद दोषियों को मार डाला, तस्वीरें

5 of 10
आगरा में शाहगंज के तमोली पाड़ा में दबंगों ने एक जूता कारीगर को छेड़खानी के शक में पीटकर हत्या कर दी। आरोपी परिवार सहित फरार हो गए। गुरुवार शाम बस्ती के लोगों ने शव को शाहगंज थाने के बाहर रख जाम लगा दिया। भारी हंगामे के बाद पुलिस ने एक महिला समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की। हालांकि पोस्टमार्टम में उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला।

विज्ञापन

भीड़ ने जब खुद दोषियों को मार डाला, तस्वीरें

6 of 10
तमोली पाड़ा का जीतू (22, पुत्र बलवीर) जूता कारीगर था। बड़े भाई छोटू ने बताया कि उनके पड़ोस में जूता कारखाना संचालक मुकेश रहता है। बुधवार शाम तकरीबन छह बजे उनकी मां मुन्नी देवी बाजार गई थी। जीतू घर के बाहर खड़ा था। तभी मुकेश के परिवार की एक किशोरी वहां से गुजरी।
विज्ञापन

भीड़ ने जब खुद दोषियों को मार डाला, तस्वीरें

7 of 10
रविवार को पाकिस्तान के लाहौर में एक चर्च के बाहर हुए आत्मघाती हमले में 14 लोगों की मौत के साथ साथ 80 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। हमले से गु्स्साए ईसाई नागरिकों ने इस हमले के एक संदिग्ध व्यक्ति को पीट पीटकर मार डाला।

भीड़ ने जब खुद दोषियों को मार डाला, तस्वीरें

8 of 10
एक शख्स ने 11 साल की बच्ची से रेप करने वाले आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। उसने उसका वीडियो भी बनाया। बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय युवक कई महीनों से बच्ची का यौन उत्पीड़न कर रहा था। मामला ब्राजील का है। युवक ने वाट्सऐप से बच्ची को तस्वीरें भेजी थीं और बच्ची को एक शहर में मिलने बुलाया था। हालांकि उसे जरा भी इल्म नहीं हुआ कि लड़की की जगह उसका पिता वहां पहुंचने वाला है। तय जगह पर पहुंचे लड़की के पिता ने आरोपी को पीटना शुरू कर दिया और इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया।

भीड़ ने जब खुद दोषियों को मार डाला, तस्वीरें

9 of 10
नागपुर में आतंक का पर्याय बन चुके अक्कू यादव से हर महिला खौफ खाती थी। अक्कू सीरियल किलर नहीं एक स्थानीय गुंडा और सीरियल रेपिस्ट था। आरोपी अक्कू ने एक दिन सरेंडर किया और 13 अगस्त 2004 को मामले की सुनवाई के लिए अक्कू को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया। उसने भीड़ में बलात्कार-पीड़ित युवती को देखा और उसे एक वेश्या कहा, जिसके बाद वहां मौजूद महिलाओं का गुस्सा भड़क उठा। हाथ में चाकू और मिर्ची पाउडर लिए करीब 200 महिलाओं ने धावा बोला और पुलिस की कस्टडी में मौजूद अप्पू को बाहर खींच कर उस पर हमला कर दिया। देखते ही देखते अप्पू पर करीब 50 बार चाकू से ‌हमला हुआ। यही नहीं, एक महिला ने चाकू से उसका गुप्तांग भी काट दिया। घटना के कुछ ही देर में अप्पू ने अदालत परिसर में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

भीड़ ने जब खुद दोषियों को मार डाला, तस्वीरें

10 of 10
बिहार के समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 7 अक्तूबर 2013 को रेप की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला था। इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई थी। मुफस्सिल थाने के तत्कालीन प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने घटना के अगले दिन बताया था कि जोगियामठ आधारपुर गांव में 50 साल के केशव साह ने कथित रूप से एक घर में घुस कर एक महिला के साथ रेप की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए और उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें