फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ सिंह बोले 'मैं भी किसान का बेटा'

Sun, 22 Mar 2015 07:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अमृतसर में जेसीपी अटारी पर दर्शक दीर्घा की नीव का पत्थर रखा। गृह मंत्री ने यहां पर कारगिल युद्ध, भारत पाक संबंध पर बात की और सीमा सुरक्षा के साथ साथ केंद्रीय बलों में महिलाओं की भूमिका बढ़वाने पर भी जोर दिया। सिंह ने यहां पर रिट्रील सेरेमनी का लुत्फ उठाया। देखिए तस्वीरें और जानिए बीएसएफ के गोल्डन जुबली समारोह पर क्या क्या बोले राजनाथ सिंह।
विज्ञापन

राजनाथ सिंह बोले 'मैं भी किसान का बेटा'

2 of 12
बीएसएफ के गोल्डन जुबली समारोह से पहले दर्शक दीर्घा के लिए नीव का पत्थर रखते केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह। राजनाथ सिंह ने यहां पर कहा कि वो भी किसान के बेटे हैं। उन्होंने कहा कि वो किसानों और गरीबों के हित में फैसले लेते हैं।
विज्ञापन

राजनाथ सिंह बोले 'मैं भी किसान का बेटा'

3 of 12
सिंह ने बाताया कि उन्होंने सीमा की सुरक्षा के संबंध में एक व्यापक योजना तैयार की है। वहीं राजनाथ सिंह ने इस मौके पर कहा कि हमने तय किया है कि पुलिस और केंद्रीय बलों में महिलाओं की भागेदारी को 33 फीसदी तक बढ़ाया जाएगा।

राजनाथ सिंह बोले 'मैं भी किसान का बेटा'

4 of 12
सिंह ने कहा कि भारत की 57 नावें पाकिस्तान में फंसी थीं और भारत सरकार उनकी सफल वापसी कराने में कामयाब हुई है। ये नावें 3 मार्च को पोरबंदर पहुंचेंगी।
विज्ञापन

राजनाथ सिंह बोले 'मैं भी किसान का बेटा'

5 of 12
राजनाथ सिंह ने कहा कि हम सीमा सुरक्षा को इस कदर मुस्तैद कर देंगे कि चूहा भी घुसने की कोशिश न करे। वहीं मस्जिदों और धार्मिक स्थलों पर हो रहे हमलों पर सिंह ने कहा कि ऐसा होने पर कानून अपना काम करेगा।
विज्ञापन

राजनाथ सिंह बोले 'मैं भी किसान का बेटा'

6 of 12
सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यकों के बीच किसी भी तरह का भय फैलाने की जरूरत नहीं है हमें इसके बजाय विश्वास पैदा करने की जरूरत है।
विज्ञापन

राजनाथ सिंह बोले 'मैं भी किसान का बेटा'

7 of 12
बीएसएफ के महिला जवानों को स्मृति चिन्ह भेट करते केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह।

राजनाथ सिंह बोले 'मैं भी किसान का बेटा'

8 of 12
राजनाथ सिंह ने कहा कि दहशतगर्दी का यह कारोबार कब तक चलता रहेगा, इसके बारे में हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान को विचार करना चाहिए। मैं पूछना चाहता हूं कि आप दोनों देशों की हरी धरती को लाल क्यों करना चाहते हो?

राजनाथ सिंह बोले 'मैं भी किसान का बेटा'

9 of 12
राजनाथ ने कहा कि कारगिल के युद्ध को भूलकर भी हमलोगों ने पाकिस्तान की तरफ हाथ बढ़ाया था लेकिन हम जो चाहते थे वो पूरा नहीं हो पाया।

राजनाथ सिंह बोले 'मैं भी किसान का बेटा'

10 of 12
सिंह ने कहा कि अटल जी की बात को दोहराना चाहता हूं कि जिंदगी में दोस्त बदले जाते हैं लेकिन पड़ोसी नहीं बदले जा सकते।

राजनाथ सिंह बोले 'मैं भी किसान का बेटा'

11 of 12
सिंह ने कहा कि कारगिल के युद्ध में चाहे भारत के जवान रहे हों या पाक के, बड़ी संख्या में लोगों की जान गई, लेकिन भारत ने विजय हासिल की।
विज्ञापन

राजनाथ सिंह बोले 'मैं भी किसान का बेटा'

12 of 12
देश-दुनिया की गंभीर बातों के बीच राजनाथ सिंह ने बीएसएफ जवानों की रिट्रीट सेरेमनी का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें