ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के अधिग्रहण के प्रस्ताव के विरोध में आहूत बंद सफल रहा और अधिकांश बाजार बंद रहे। बंद के दौरान सेवायतों, व्यापारियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने रैली निकाली। (ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन)
Trending Videos
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर के अधिग्रहण का विरोध, थम गया शहर
2 of 8
इसी बीच एक गुट खुलकर अधिग्रहण प्रस्ताव के समर्थन में आ गया और ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की प्राकट्य स्थली निधिवन राज मंदिर के समीप रेतिया बाजार के एक हिस्से में व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद नहीं किया।
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर के अधिग्रहण का विरोध, थम गया शहर
3 of 8
बंद का आह्वान धर्म रक्षा संघ ने किया था, मंगलवार सुबह से ही पुराना बाजार, लोई बाजार, अठखंभा बाजार, विद्यापीठ बाजार, बनखंडी बाजार, किशोरपुरा आदि बाजार बंद रहे। अनाज मंडी भी बंद रही।
बांके बिहारी मंदिर के अधिग्रहण का विरोध, थम गया शहर
4 of 8
रेतियाबाजार का एक हिस्सा बंद रहा था तो एक हिस्से में अधिग्रहण प्रस्ताव के समर्थन में दुकानें खुली रही।
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर के अधिग्रहण का विरोध, थम गया शहर
5 of 8
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के चबूतरे से रैली निकाली गई, जो पुराना शहर, अठखंभा, बनखंडी महादेव, प्रताप बाजार, अनाज मंडी, पुराना बजाजा, किशोरपुरा, गांधी नगर, विद्यापीठ होते हुए वापस मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर के अधिग्रहण का विरोध, थम गया शहर
6 of 8
रैली में शामिल लोग बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण के विरोध में सरकार विरोधी नारे लगाते और व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखने के लिए अपील करते हुए चल रहे थे। इस दौरान रसिक बिहारी मंदिर के समीप जबरन दुकानें बंद कराने को लेकर विवाद भी हुआ।
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर के अधिग्रहण का विरोध, थम गया शहर
7 of 8
बाद में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर गेट पर चल रहे अनशन स्थल पर सभा हुई। यहां धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि व्यापारियों और अन्य लोगों की धार्मिक भावनाओं के चलते वृंदावन बंद पूरी तरह से सफल रहा है।