लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के चंद मिनट पहले नरेंद्र मोदी जैसे ही सदन में आए, सत्ता पक्ष के सदस्य मेजें थपथपाते दिखे। लालकृष्ण आडवाणी ने खड़े होकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
लोकसभा में आए और आते ही छा गए नरेंद्र मोदी
3 of 11
सदन के अंदर का नजारा पिछले सत्र से बिल्कुल अलग दिखा। सदन में सत्ता परिवर्तन की झलक साफ तौर पर महसूस की गई। सत्तापक्ष में खासकर भाजपा सांसद जहां पूरे जोशोखरोश में थे, वहीं विपक्ष खासतौर पर कांग्रेसी खेमे में खामोशी छाई रही।
लोकसभा में आए और आते ही छा गए नरेंद्र मोदी
4 of 11
बतौर पीएम मनमोहन सिंह जहां बैठते थे, वह जगह नए पीएम मोदी ने ले ली। जबकि 15वीं लोकसभा के दौरान वर्तमान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की सीट पर नई लोकसभा में सोनिया गांधी विराजमान थीं। मुलायम सिंह जरूर अपनी पुरानी सीट पर कायम थे।
विज्ञापन
लोकसभा में आए और आते ही छा गए नरेंद्र मोदी
5 of 11
लालकृष्ण आडवाणी ने मोदी के सदन में आने पर खड़े होकर सम्मान किया। आडवाणी उन्हें सदन में लगे चित्रों, वोटिंग स्क्रीन, पेंटिंग की जानकारी देते भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
लोकसभा में आए और आते ही छा गए नरेंद्र मोदी
6 of 11
मोदी ने सदन में जाने से पहले मीडिया से भी बात की और भाजपा की जीत के लिए देशवासियों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
लोकसभा में आए और आते ही छा गए नरेंद्र मोदी
7 of 11
लोकसभा में अध्यक्ष के आसन के दाहिनी ओर की पहली पंक्ति में जहां मोदी, आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुषमा स्वराज, वेंकैया नायडू और रामविलास पासवान विराजमान थे तो आसन के बाईं ओर की पहली पंक्ति में सोनिया, मल्लिकार्जुन खड़गे, वीरप्पा मोइली बैठे दिखाई दिए।
लोकसभा में आए और आते ही छा गए नरेंद्र मोदी
8 of 11
लोकसभा में सांसद नरेंद्र मोदी का पांव छूने की होड़ लगाते दिखे, जबकि मोदी आते ही विपक्ष की बेंच की ओर बढ़ गए। मोदी को अपनी ओर आते देख मुलायम ने खड़े होकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
लोकसभा में आए और आते ही छा गए नरेंद्र मोदी
9 of 11
मोदी ने लोकसभा में सोनिया गांधी से गर्मजोशी से मुलाकात की। उन्होंने भी आगे बढ़कर उनका अभिवादन किया और उनसे गुफ्तगू भी की। दोनों नेताओं की यह पहली बातचीत थी।
लोकसभा में आए और आते ही छा गए नरेंद्र मोदी
10 of 11
पहले दिन लोकसभा में सांसदों के बीच मोदी से मिलने की होड़ लगी रही।