प्रधानी की रंजिश को लेकर बुधवार को अगवानपुर धधक उठा। बच्चों के बीच हुए मामूली झगड़े के बाद प्रधान और पूर्व प्रधान गुटों में टकराव हो गया। (ब्यूरो/अमर उजाला, अगवानपुर)
विज्ञापन
यूपी: प्रधानी की रंजिश में बवाल, चौकी इंचार्ज जख्मी
2 of 7
दोनों ओर से घंटेभर जमकर पत्थरबाजी होती रही जिसमें दस से ज्यादा लोग घायल हो गए। बीच-बचाव की कोशिश में चौकी इंचार्ज अगवानपुर भी जख्मी हो गए। बवाल की सूचना पर एएसपी सुजाता सिंह और एसपी देहात प्रमोद कुमार भारी फोर्स के साथ मौके पहुंचे।
विज्ञापन
यूपी: प्रधानी की रंजिश में बवाल, चौकी इंचार्ज जख्मी
3 of 7
पुलिस ने दोनों पक्षों के डेढ़ सौ लोगों पर बलवे का मुकदमा दर्ज किया है। पूर्व प्रधान हाजी फराईम और मौजूदा प्रधान के बेटे शादाब समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
यूपी: प्रधानी की रंजिश में बवाल, चौकी इंचार्ज जख्मी
4 of 7
बुधवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रधान पक्ष के तीन युवकों ने खजूरवाली मस्जिद के पास स्थित पूर्व प्रधान हाजी फराईम के घर के सामने से निकलते वक्त पूर्व प्रधान पर किसी ने तंज कस दिया।
विज्ञापन
यूपी: प्रधानी की रंजिश में बवाल, चौकी इंचार्ज जख्मी
5 of 7
घर के सामने खड़े पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो कहासुनी हो गई। उस वक्त तो कुछ लोगों ने बीच-बचाव करा दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन
यूपी: प्रधानी की रंजिश में बवाल, चौकी इंचार्ज जख्मी
6 of 7
बवाल के चलते लोग घरों में दुबक गए और दुकानें बंद हो गईं। भीड़ के हाथों पिट रहे पूर्व प्रधान फराईम को बचाने की कोशिश में चौकी इंचार्ज पवन कुमार जख्मी हो गए।
यूपी: प्रधानी की रंजिश में बवाल, चौकी इंचार्ज जख्मी
7 of 7
पुलिस ने पुलिस ने प्रधान के बेटे शादाब, सरताज और रिहान को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। जबकि फराईम व दूसरे पक्ष के इब्राहिम, फिरोज और नूरहसन को बलवे में गिरफ्तार किया गया है।