फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सीसैट पर छात्रों का बवाल, बरपा पुलिसिया कहर

Thu, 31 Jul 2014 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 16
सी-सैट के विरोध में शुरू हुआ छात्रों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार रात छात्र मुखर्जी नगर से कैंडल मार्च करते हुए हिंदू राव अस्पताल जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मुखर्जी नगर में ही रोक लिया। इस पर पुलिस और छात्रों में झड़प हो गई।
विज्ञापन

तस्वीरें: सीसैट पर छात्रों का बवाल, बरपा पुलिसिया कहर

2 of 16
इसके बाद पुलिस ने धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया और धरनास्थल पर लगे पंडाल को तहस-नहस कर दिया। इसी बीच अफवाह उड़ी कि पुलिस की पिटाई से एक छात्र की मौत हो गई है।
विज्ञापन

तस्वीरें: सीसैट पर छात्रों का बवाल, बरपा पुलिसिया कहर

3 of 16
बस फिर क्या था यह पूरे इलाके में खबर आग की तरह फैल गई और सैकड़ों छात्रों ने सड़कों पर उपद्रव शुरू कर दिया।

तस्वीरें: सीसैट पर छात्रों का बवाल, बरपा पुलिसिया कहर

4 of 16
छात्रों ने वजीराबाद रोड पर डीटीसी की एक बस को आग के हवाले कर दिया और हरियाणा रोडवेज की दो बसों में तोड़फोड़ की। उन्होंने नेहरू विहार में पुलिस चौकी, मुखर्जी नगर में एक पुलिस वैन और पुलिस की दो बाइक में आग लगा दी।
विज्ञापन

तस्वीरें: सीसैट पर छात्रों का बवाल, बरपा पुलिसिया कहर

5 of 16
हंगामे की वजह से वजीराबाद बाईपास पर लंबा जाम लगा। पुलिस का कहना है कि मुखर्जी नगर में छात्रों ने पथराव कर करीब 70 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन

तस्वीरें: सीसैट पर छात्रों का बवाल, बरपा पुलिसिया कहर

6 of 16
पुलिस और छात्रों के बीच झड़प देर रात तक होती रही।
विज्ञापन

तस्वीरें: सीसैट पर छात्रों का बवाल, बरपा पुलिसिया कहर

7 of 16
इलाहाबाद में सीसैट हटाने तथा पीसीएस-2014 प्रारंभिक परीक्षा टाले जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पर बुधवार को धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने जमकर लाठी भांजी।

तस्वीरें: सीसैट पर छात्रों का बवाल, बरपा पुलिसिया कहर

8 of 16
तीन अगस्त को प्रस्तावित प्रारंभिक परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा, प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति आदि संगठनों की अपील पर सुबह 11 बजे से ही प्रतियोगी छात्रों का आयोग पर जमावड़ा होने लगा।

तस्वीरें: सीसैट पर छात्रों का बवाल, बरपा पुलिसिया कहर

9 of 16
हिन्दू हॉस्टल पर इसी मांग को लेकर क्रमिक अनशन कर रहे छात्र भी इसमें शामिल हो गए। छात्रों ने चारों तरफ का रास्ता बंद कर दिया। इससे आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। छात्रों के जमावड़ा की पहले से आशंका थी।

तस्वीरें: सीसैट पर छात्रों का बवाल, बरपा पुलिसिया कहर

10 of 16
इसके मद्देनजर आयोग के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी भारी संख्या में फोर्स तैनात रही। छात्रसंघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पूर्व महामंत्री अभिषेक सिंह माइकल के साथ छात्रों का प्रतिनिधिमंडल आयोग के परीक्षा नियंत्रक से भी मिला। वार्ता कई चरणों में हुई लेकिन आयोग के अध्यक्ष नहीं थे। इसकी वजह से कोई हल नहीं निकल सका। इसससे नाराज प्रतियोगी छात्र आयोग चौराहा पर धरने पर बैठ गए।

तस्वीरें: सीसैट पर छात्रों का बवाल, बरपा पुलिसिया कहर

11 of 16
इसे लेकर छात्रों और पुलिस के बीच नोकझोंक चल ही रही थी कि विद्युत उपकेंद्र के पास कुछ युवकों ने कुछ युवतियों को जाने से रोका। पुलिस ने कहा कि युवक छेड़खानी कर रहे थे और उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज कर दिया।

तस्वीरें: सीसैट पर छात्रों का बवाल, बरपा पुलिसिया कहर

12 of 16
युवतियों को जबरदस्ती रोकने वाले युवक को पुलिस ने बुरी तरह से पीटा। नाराज छात्रों ने पुलिस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसमें कई पुलिस कर्मियों को चोट लगी।

तस्वीरें: सीसैट पर छात्रों का बवाल, बरपा पुलिसिया कहर

13 of 16
इसके बाद पुलिस ने चारों तरफ दौड़ा-दौड़ाकर छात्रों को पीटा। कई छात्र गिरने से चुटहिल हो गए।

तस्वीरें: सीसैट पर छात्रों का बवाल, बरपा पुलिसिया कहर

14 of 16
लाठीचार्ज के बाद वहां से हटे छात्रों के एक गुट ने ट्रैफिक चौराहे पर तोड़फोड़ कर दी। एक बस के शीशे तोड़ दिए।

तस्वीरें: सीसैट पर छात्रों का बवाल, बरपा पुलिसिया कहर

15 of 16
इसके अलावा इंडियन प्रेस चौराहा पर भी छात्रों ने तोड़फोड़ की। इससे इन दोनों जगहों पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

तस्वीरें: सीसैट पर छात्रों का बवाल, बरपा पुलिसिया कहर

16 of 16
छात्रों के तितर-बितर होने के बाद छात्रसंघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत कई छात्रों ने आयोग चौराहा पर अनशन शुरू कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस उन्हें पुलिस लाइन उठा ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें