फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 करोड़ की गाड़ी से रैली में पहुंचेंगे मोदी, बेजोड़ है खासियत

विज्ञापन
1 of 13
मथुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली 'दीनदयाल धाम' में आयोजित होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याण सभा के लिए दिल्ली और लखनऊ से फ्लीट गाड़ियां मथुरा पहुंच गई हैं। गाड़ियों को रिजर्व पुलिस लाइन में पार्क कराया गया है। (सभी फोटो: अमर उजाला ब्यूरो, आगरा)
विज्ञापन

7 करोड़ की गाड़ी से रैली में पहुंचेंगे मोदी, बेजोड़ है खासियत

2 of 13
करीब 18 टाटा मोटर्स की काले रंग की इन सफारी गाड़ियों की रिजर्व पुलिस लाइन में सफाई आदि कराई गई। गाड़ियों के विशेष चालक और सुरक्षा दस्ते के लोगों ने बताया कि हर गाड़ी बुलेटप्रूफ है। अत्याधुनिक सुरक्षा इंतजाम फिट हैं। अत्याधुनिक सुरक्षा इंतजामों वाली एक गाड़ी की कीमत एक करोड़ से अधिक है।
विज्ञापन

7 करोड़ की गाड़ी से रैली में पहुंचेंगे मोदी, बेजोड़ है खासियत

3 of 13
जिस गाड़ी में मोदी को हेलीपैड से मंच और दीनदयाल धाम तक ले जाया जाएगा वह स्पेशल गाड़ी सात करोड़ की है। उस गाड़ी के साथ ही टाटा कंपनी का विशेष जैमर वाहन भी पांच करोड़ से अधिक का है। जैमर वाहन के 100 मीटर के दायरे में कोई मोबाइल, रिमोट, ध्वनि तरंग विस्तारक, संग्राहक यंत्र काम नहीं कर सकेगा।

7 करोड़ की गाड़ी से रैली में पहुंचेंगे मोदी, बेजोड़ है खासियत

4 of 13
पीएम आगमन से 52 घंटे पहले शनिवार को सेना के हेलीकॉप्टर ने दीनदयालधाम में लैडिंग की। यहां बनाए गए तीन हेलीपैड को परखा। यहां इन तीन हेलीपैड के अलावा एक हेलीपैड राज्यपाल के लिए भी बनाया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से थोड़ा विलंब से सेना के हेलीकॉप्टर ने लैडिंग की। हेलीकॉप्टर काफी देर तक हेलीपैड पर ही चालू अवस्था में खड़ा रहा। हेलीपैड की मजबूती परखने के लिए बार-बार प्रेसर भी बनाया गया। इसी तरह तीनों हेलीपैड को परखा गया।
विज्ञापन

7 करोड़ की गाड़ी से रैली में पहुंचेंगे मोदी, बेजोड़ है खासियत

5 of 13
हेलीकॉप्टर की आवाज सुन नगला चंद्रभान सहित आसपास के गांवों के लोग दीनदयालधाम पर एकत्रित हो गए। धूल के गुबार से लोग इधर-उधर बचते नजर आए।
विज्ञापन

7 करोड़ की गाड़ी से रैली में पहुंचेंगे मोदी, बेजोड़ है खासियत

6 of 13
लैंडिंग के बाद एयर फोर्स अफसरों ने आसपास के कुछ वृक्षों की छटाई और हेलीपैड के निकट पानी का बड़ी मात्रा में छिड़काव कराने लेकिन हेलीपैड पर छिड़काव कम ही करने को कहा। ये हेलीपैड पीएम के सभा स्थल से चंद कदम की दूरी पर बने हैं।
विज्ञापन

7 करोड़ की गाड़ी से रैली में पहुंचेंगे मोदी, बेजोड़ है खासियत

7 of 13
मोदी की सभा के लिए फरह व आसपास के 10 किलोमीटर के इलाके को नो फ्लाइंज जोन बनाया गया है। इसमें रिफाइनरी से लेकर फरह व यमुना किनारे से लेकर रैपुराजाट तक हवाई त्रिज्जीय क्षेत्रफल में प्रधानमंत्री के तीन हेलीकाप्टर व एक राज्यपाल और एक मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर के अलावा कोई विमान उड़ान नहीं भर सकेगा। इसके लिए वायुसेना मोबाइल रडार लगाकर निगरानी कर रही है।

7 करोड़ की गाड़ी से रैली में पहुंचेंगे मोदी, बेजोड़ है खासियत

8 of 13
दिल्ली से बुलाए गए स्वान दस्ते मोदी की सभा में संदिग्धों पर नजर रखेंगे। मोदी की सभा में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए विशेष स्वान दस्ता (डॉग स्क्वायड) में सूंघने के साथ विशेष तौर पर पहचान करने वाले स्वान दस्ते (स्नाइल डॉग) को लाया गया है। स्वान दस्तों से पूरे कार्यक्रम स्थल में घुमाकर इलाके की सुरक्षा इंतजाम पुख्ता किए गए।

7 करोड़ की गाड़ी से रैली में पहुंचेंगे मोदी, बेजोड़ है खासियत

9 of 13
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के दौरान बरती जाने वाली सुरक्षा का पूरा ढांचा तैयार कर लिया गया। एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए सभास्थल, हेलीपेड व आसपास के इलाके को एंटी सेबाटोज, एंटी माइनिंग मशीनों से परखकर सुरक्षा की गारंटी ली गई। इसके अलावा विशेष स्थानों पर बॉडी स्कैनर और एक्सरे मशीन लगाई जा रही हैं। मंच के सामने बैठने वालों को प्रवेश करने से पहले डोरमेट्रिक मेटेलिक डिटेक्टर से गुजारा जाएगा।

7 करोड़ की गाड़ी से रैली में पहुंचेंगे मोदी, बेजोड़ है खासियत

10 of 13
प्रधानमंत्री सुरक्षा में किसी तरह की आतंकी सेंध न लग सके इसे लेकर यूपी एटीएस की टीम मथुरा पहुंची। टीम ने एसएसपी से मुलाकात कर फरह कूच किया और पूरे इलाके की रेकी कर सुरक्षा घेरे को मजबूत करने का तानाबाना बुना।

7 करोड़ की गाड़ी से रैली में पहुंचेंगे मोदी, बेजोड़ है खासियत

11 of 13
इस दौरान बर का नगला गांव में बिजली की समस्या से परेशान महिलाओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी को घेर लिया। समस्या सुनकर वाजपेयी बोले कि इस समस्या का मैं क्या कर सकता हूं, प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार है। आपको कौन सिखा कर यहां भेज रहा है। मोदी इसमें क्या कर सकते हैं?

7 करोड़ की गाड़ी से रैली में पहुंचेंगे मोदी, बेजोड़ है खासियत

12 of 13
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली में आयोजित होने जा रही जन कल्याण सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कमल के फूलों की माला पहनाई जाएगी। इस माला में 365 कमल के फूल होंगे। इसे प्रदेश भाजपा पदाधिकारी पीएम को पहनाएंगे।
विज्ञापन

7 करोड़ की गाड़ी से रैली में पहुंचेंगे मोदी, बेजोड़ है खासियत

13 of 13
भाजपा नेतृत्व वाली केन्द्र की एनडीए सरकार को अब एक साल पूरा होने जा रहा है। इस उपलक्ष्य में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली पर जन कल्याण सभा का आयोजन 25 मई को किया जा रहा है। इसमें खुद प्रधानमंत्री अपनी सरकार की एक साल की उपलब्धियों को पब्लिक के सामने रखेंगे। इस खास मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए प्रदेश भाजपा ने विशेष माला तैयार कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें