प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर किसानों को डीडी किसान चैनल का तोहफा दिया है।
विज्ञापन
किसान चैनल की लॉन्चिंग पर जब पीएम मोदी ने जोड़ लिए हाथ
2 of 11
इस चैनल पर 24 घंटे किसान और खेती से जुड़े कार्यक्रम दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
किसान चैनल की लॉन्चिंग पर जब पीएम मोदी ने जोड़ लिए हाथ
3 of 11
विज्ञान भवन में इस चैनल का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने किसानों का जीवनस्तर सुधारने के लिए हर संभव प्रयास का वादा किया। उन्होंने कहा कि लाभ का सौदा न होने के कारण आज किसान की नई पीढ़ी खेती से नाता तोड़ना चाहती है।
किसान चैनल की लॉन्चिंग पर जब पीएम मोदी ने जोड़ लिए हाथ
4 of 11
किसान भी पढ़ने में कमजोर बच्चे को ही इस पेशे से जोड़ना चाहता है। उन्होंने कहा कि नई तकनीक के इस्तेमाल और उचित जानकारी मिलने पर किसानों के साथ-साथ खेती की स्थिति भी सुधरेगी। उनकी सरकार खेती को लाभ का सौदा बनाने के लिए उपज बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन
किसान चैनल की लॉन्चिंग पर जब पीएम मोदी ने जोड़ लिए हाथ
5 of 11
इस संबंध में घोषित कई कार्यक्रमों के मूर्त रूप लेने पर इस क्षेत्र में व्यापक बदलाव दिखेगा।
विज्ञापन
किसान चैनल की लॉन्चिंग पर जब पीएम मोदी ने जोड़ लिए हाथ
6 of 11
इस दौरान पीएम मोदी ने देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया और कहा कि पहले गेहूं विदेश से आता था, लेकिन शास्त्री जी ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया और देश में गेहूं की उत्पादकता बढ़ी।
विज्ञापन
किसान चैनल की लॉन्चिंग पर जब पीएम मोदी ने जोड़ लिए हाथ
7 of 11
उल्लेखनीय है कि इस चैनल के माध्यम से सरकार का इरादा किसानों को कृषि क्षेत्र की नई तकनीकों से परिचित कराने के साथ उनकी खेती से जुड़ी समस्याओं के समाधान करना है।
किसान चैनल की लॉन्चिंग पर जब पीएम मोदी ने जोड़ लिए हाथ
8 of 11
चैनल का उद्घाटन करते हुए पीएम ने कहा कि कई लोगों को पता नहीं होगा कि अपने यहां कृषि मंत्री और कृषि मंत्रालय भी है।
किसान चैनल की लॉन्चिंग पर जब पीएम मोदी ने जोड़ लिए हाथ
9 of 11
पीएम ने कहा कि आज देश की जनसंख्या बढ़ रही है, लेकिन खेती की उत्पादकता घटी है।
किसान चैनल की लॉन्चिंग पर जब पीएम मोदी ने जोड़ लिए हाथ
10 of 11
हमें तकनीकी के माध्यम से अपनी कृषि की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में प्रयास करना चाहिए।