फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की सबसे लंबी विदेश यात्रा, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 14
प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी अपनी अब तक की सबसे लंबी विदेश यात्रा पर हैं। 10 दिन की इस यात्रा पहले दिन पीएम मोदी म्यांमार की राजधानी नाएपीदा पहुंचे।
विज्ञापन

पीएम की सबसे लंबी विदेश यात्रा, देखिए तस्वीरें

2 of 14
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान के 10 देशों के साथ व्यापार, लोगों के बीच आदान प्रदान को बढ़ावा देकर क्षेत्रीय संपर्क और संवाद बढ़ाने की मजबूत जमीन तैयार करने की उम्मीदों के साथ मंगलवार को म्यांमार की राजधानी नाएपीदा पहुंचे।
विज्ञापन

पीएम की सबसे लंबी विदेश यात्रा, देखिए तस्वीरें

3 of 14
म्यांमार पहुंचने के कुछ घंटों बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति यू थिन सेन के साथ राष्ट्रपति भवन में द्विपक्षीय मुलाकात की। 45 मिनट तक चली मुलाकात को प्रधानमंत्री ने बहुत अच्छी करार दिया।

पीएम की सबसे लंबी विदेश यात्रा, देखिए तस्वीरें

4 of 14
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि हमने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। हमने संस्कृति, व्यापार और संपर्क बढ़ाने के क्षेत्र में संबंधों को मजबूत करने पर बात की।
विज्ञापन

पीएम की सबसे लंबी विदेश यात्रा, देखिए तस्वीरें

5 of 14
वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने अपने ट्वीट में लिखा कि दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक विचार विमर्श किया। दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ गहरे व्यापारिक संबंधों की भारत की चाहत के संदर्भ में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति थिन सेन के साथ संपर्क, व्यापारिक संबंधों और सांस्कृतिक रिश्तों पर बात हुई।
विज्ञापन

पीएम की सबसे लंबी विदेश यात्रा, देखिए तस्वीरें

6 of 14
प्रधानमंत्री मोदी यहां 12वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

पीएम की सबसे लंबी विदेश यात्रा, देखिए तस्वीरें

7 of 14
प्रधानमंत्री मोदी बुधवार और बृहस्पतिवार को होने वाले आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और ईस्ट एशिया सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

पीएम की सबसे लंबी विदेश यात्रा, देखिए तस्वीरें

8 of 14
एयरपोर्ट पर मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ ही पारंपरिक वेशभूषा में बच्चों ने भव्य स्वागत किया।

पीएम की सबसे लंबी विदेश यात्रा, देखिए तस्वीरें

9 of 14
मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि नाएपीदा, म्यांमार पहुंच गया हूं, गर्मजोशी से हुए स्वागत के बीच इस खूबसूरत देश में आना शानदार है।

पीएम की सबसे लंबी विदेश यात्रा, देखिए तस्वीरें

10 of 14
प्रधानमंत्री ने म्यांमार के लिए रवाना होने से पहले कहा था कि वह आसियान नेताओं के साथ इस बारे में बात करने को लेकर आशान्वित हैं कि हमारे रिश्तों को नए स्तर तक कैसे ले जाया जाए, जो प्रत्येक सदस्य के साथ हमारे गहराते द्विपक्षीय रिश्तों के लिए पूरक का काम करेगा।

पीएम की सबसे लंबी विदेश यात्रा, देखिए तस्वीरें

11 of 14
आसियान के साथ संबंधों की जड़ें मजबूत होने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आसियान हमारी एक्ट ईस्ट नीति के मूल में है और एशियाई शताब्दी के हमारे सपने के केंद्र में है, जहां सहयोग और एकीकरण साफ तौर पर नजर आएंगे।

पीएम की सबसे लंबी विदेश यात्रा, देखिए तस्वीरें

12 of 14
पीएम ने भरोसा जताया कि आसियान और पूर्वी एशियाई देशों के नेताओं के साथ उनकी बातचीत सार्थक होंगी। अधिकारियों ने बताया कि भारत और आसियान के बीच सेवा और निवेश में मुक्त व्यापार समझौता होने की उम्मीद है, जिससे द्विपक्षीय व्यापार के वर्ष 2015 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने में मदद मिलने की उम्मीद है।

पीएम की सबसे लंबी विदेश यात्रा, देखिए तस्वीरें

13 of 14
द्विपक्षीय व्यापार 2011 में 68.4 अरब अमेरिकी डॉलर से 2012 में 71.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आसियान देशों को 43.84 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के सामान का निर्यात किया गया, जबकि भारत को हुआ आयात 2012 में 27.72 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।
विज्ञापन

पीएम की सबसे लंबी विदेश यात्रा, देखिए तस्वीरें

14 of 14
आसियान समुदाय दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी जनसंख्या है, जिसके इस शताब्दी में दुनिया में सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और तीसरी सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें