कभी संन्यासी बनने की नीयत से रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ पहुंचे नरेंद्र मोदी रविवार सुबह बतौर प्रधानमंत्री पहली बार यहां पहुंचे। वहां अपने स्वागत से अभिभूत मोदी ने कहा कि वह तो घर के लड़के हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: जब मोदी बोले लड़का अपने घर आया है
2 of 6
उन्होंने मठ के संन्यासियों से कहा कि घर के लड़के के घर लौटने पर उसका स्वागत किया जाता है क्या ? वह सुबह बेलूर मठ के अलावा दक्षिणेश्वर के काली मंदिर भी गए और वहां पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
तस्वीरें: जब मोदी बोले लड़का अपने घर आया है
3 of 6
सुबह बेलूर मठ पहुंचने पर मोदी कार से उतरे और बिना जूतों के ही पैदल चल कर परिसर के भीतर पहुंचे और वहां संन्यासियों के साथ लगभग घंटा भर समय बिताया।
तस्वीरें: जब मोदी बोले लड़का अपने घर आया है
4 of 6
स्वामी विवेकानंद के कमरे के पास पहुंच कर वह भावुक हो गए। वहां लगभग 15 मिनट तक बैठ कर उन्होंने ध्यान लगाया। दर्शकों को खिड़की से ही यह कमरा देखने की इजाजत है, लेकिन प्रधानमंत्री के लिए आज उस कमरे के दरवाजे खोले गए।
विज्ञापन
तस्वीरें: जब मोदी बोले लड़का अपने घर आया है
5 of 6
मिशन के संन्यासियों के साथ घुल-मिल कर बातचीत की और खुद को घर का लड़का यानी इसी परिवार का सदस्य बताया। बेलूर मठ के सहायक सचिव स्वामी सुबीरानंद ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कल शाम अस्पताल में मिशन प्रमुख स्वामी आत्मस्थानंद से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा था कि घर के लड़के के घर लौटने पर उसका स्वागत थोड़े किया जाता है। मठ में मोदी को धोती, शाल और पुस्तकें भेंट में दी गईं। प्रधानमंत्री ने इससे पहले हुगली के दूसरे किनारे पर स्थित दक्षिणेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और आरती में शामिल हुए।
मोदी ने मठ के संन्यासियों से कहा कि आप लोग मेरे गुरु की सेवा कर रहे हैं। उनका ध्यान रखना। इससे पहले पिछले साल लोकसभा चुनावों से पहले कोलकाता आने पर भी मोदी बेलूर मठ गए थे। स्वामी विवेकानंद के कमरे के पास पहुंच कर पीएम भावुक हो गए। वहां लगभग 15 मिनट तक बैठ कर उन्होंने ध्यान लगाया। दर्शकों को खिड़की से ही यह कमरा देखने की इजाजत है, लेकिन प्रधानमंत्री के लिए आज उस कमरे के दरवाजे खोले गए।