प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे अमेरिकी दौरे पर बृहस्पतिवार को न्यूयॉर्क पहुंचे। यहां उनका पहला दिन मेक इन इंडिया के नाम रहा। इस दौरान पीएम ने अमेरिका के वित्तीय बाजार वॉलस्ट्रीट की बड़ी हस्तियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
अमेरिका में जब वॉलस्ट्रीट के दिग्गजों से मिले मोदी
2 of 5
मोदी ने अपने पहले दिन मेक इन इंडिया कार्यक्रम की तरफदारी करते हुए निवेशकों के समक्ष आर्थिक कूटनीति दिखाई तो वहीं, अमेरिका के वित्तीय क्षेत्र के लोगों से उद्योग, वित्त और मीडिया के क्षेत्र में निवेश करने को कहा।
विज्ञापन
अमेरिका में जब वॉलस्ट्रीट के दिग्गजों से मिले मोदी
3 of 5
साथ ही इस दौरान पीएम ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की।पीएम न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सतत विकास सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे और भारतीय समुदाय के लोगों व टॉप के सीईओ से मुलाकात भी करेंगे।
अमेरिका में जब वॉलस्ट्रीट के दिग्गजों से मिले मोदी
4 of 5
माना जा रहा है कि मोदी के इस पांच दिवसीय दौरे में दो एजेंडे अहम हैं। इसके तहत वह संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में उच्चस्तरीय कूटनीति दिखाएंगे तो वहीं, दूसरी ओर मेक इन इंडिया व डिजिटल इंडिया जैसी पहल के बारे में निवेशकों को रूबरू कराएंगें।
अमेरिका में जब वॉलस्ट्रीट के दिग्गजों से मिले मोदी
5 of 5
संयुक्त राष्ट्र के बाहर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि मोदी के इस दौर में स्टार्ट्स अप, इनोवेशन और विनिर्माण मुख्य एजेंडा होगा। वहीं, अमेरिका में भारतीय राजदूत अरुण सिंह ने कहा कि दौरे का सबसे अहम बिंदु आर्थिक होगा, जिसमें रणनीतिक और वाणिज्यिक वार्ता भी प्रमुखता से होगी।