फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई में समाजवादी समधियों के बीच मोदी, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के पौत्र और सांसद तेज प्रताप यादव के तिलक समारोह में पहुंचे। तिलक समारोह में नरेंद्र मोदी के पहुंचने पर खुद मुलायम सिंह यादव ने शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

सैफई में समाजवादी समधियों के बीच मोदी, देखें तस्वीरें

2 of 10
इस दौरान मुलायम और लालू के परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीरें खिंचवाई। मोदी से मिलने के लिए बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

सैफई में समाजवादी समधियों के बीच मोदी, देखें तस्वीरें

3 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 8:35 बजे दिल्ली से विशेष प्लेन से चलकर 9:20 बजे आगरा के एयरपोर्ट पर उतरे। इसके बाद वह वायुसेना के विशेष हेलीकॉफ्टर से सैफई के लिए रवाना हुए।

सैफई में समाजवादी समधियों के बीच मोदी, देखें तस्वीरें

4 of 10
प्रधानमंत्री को स्थानीय और बिहार के व्यंजनों सहित गुजराती व्यंजन परोसे गए। लंच लेने के बाद प्रधानमंत्री वायुसेना के हेलीकॉफ्टर से आगरा के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री के आगमन के समय से एक घंटा पहले तथा जाने के एक घंटा बाद तक सैफई हवाई पट्टी पर किसी भी दूसरे प्लेन या फिर हेलीकॉफ्टर को उतरने की परमिशन नहीं दी गई।
विज्ञापन

सैफई में समाजवादी समधियों के बीच मोदी, देखें तस्वीरें

5 of 10
लालू प्रसाद यादव की सबसे छोटी बेटी राज लक्ष्मी का रिश्ता समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के पौत्र और मैनपुरी से सांसद तेज प्रताप सिंह यादव के साथ तय हुआ है।
विज्ञापन

सैफई में समाजवादी समधियों के बीच मोदी, देखें तस्वीरें

6 of 10
लालू प्रसाद यादव अपने परिवार, सगे संबंधियों, दोनों पुत्र और पुत्रियों और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह, प्रेमचंद्र गुप्ता आदि के साथ शुक्रवार को ही सैफई पहुंच गए थे। रास्ते में एत्मादपुर में प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

सैफई में समाजवादी समधियों के बीच मोदी, देखें तस्वीरें

7 of 10
लालू प्रसाद यादव सहित परिवार के सदस्य तकरीबन 50 वाहनों में सवार थे। इसमें एक से एक आलीशान कार शामिल थी, लेकिन लालू प्रसाद यादव अपने ठेठ देशी अंदाज में वाल्वो बस में आगे की सीट पर सवार थे। बस में एक रिश्तेदार ने बताया कि लालू बेहद खुश थे और रास्ते में रिश्तेदारों के साथ चुहलबाजी भी कर रहे थे।

सैफई में समाजवादी समधियों के बीच मोदी, देखें तस्वीरें

8 of 10
तेजप्रताप सिंह यादव के तिलकोत्सव कार्यक्रम को लेकर सैफई को दुल्हन की तरह सजाया गया है। करीब सवा लाख मेहमानों के लिए इंतजाम किए गए हैं। दिनभर सैफई देशी घी की खुशबू से महकता रहा। सामान्य मेहमानों से लेकर वीवीआईपी मेहमानों के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं।

सैफई में समाजवादी समधियों के बीच मोदी, देखें तस्वीरें

9 of 10
तिलकोत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री नारायन दत्त तिवारी सहित बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी सहित देशभर के नामचीन नेता, बॉलीवुड कलाकार, कारपोरेट हस्तियां उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

सैफई में समाजवादी समधियों के बीच मोदी, देखें तस्वीरें

10 of 10
वीआईपी मेहमानों के लिए एसएस मेमोरियल में खाने का इंतजाम किया गया है। यहां पकवान बनाने के लिए दिल्ली के फाइव स्टॉर होटल मुगल सेरेटन से कुक बुलाए गए हैं। खाना परोसने से पहले उसकी अच्छी तरह से जांच खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें