खुद को प्रधान 'सेवक' बताने वाले पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी दौरे के दौरान इसी अंदाज में नजर आए। जब गांव की महिला प्रधान कुछ बोलने के लिए माइक पर आई पर माइक तक ठीक से नहीं पहुंच पा रहीं थी। उनकी मुश्किल को भांपते हुए पीएम मोदी तुरंत सीट से उठे और उनके माइक को ठीक किया। (फोटो: सुनील कुमार सिंह/नरेन्द्र यादव)
विज्ञापन
पीएम मोदी बने असली प्रधान 'सेवक', ठीक किया माइक
2 of 15
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद जयापुर स्थित अपने घर में खुशी से झूमती नजर आईं प्रधान दुर्गावती देवी। अमर उजाला प्रतिनिधि से विशेष बातचीत में उन्होंने बेहद सहजता से कहा कि जीवन धन्य हो गया भइया। सपना में भी न सोचे रहे कि हम बोलब और हमार माइक प्रधानमंत्री जी सही करिहैं। ऐतना सम्मान देख भइया, आंख में पानी आइ गया।
विज्ञापन
पीएम मोदी बने असली प्रधान 'सेवक', ठीक किया माइक
3 of 15
ग्राम प्रधान ने बताया कि सभा में ही संकल्प ली हूं कि गांव की लड़कियन और औरतन की बेहतरी के लिए अब जो बन सकी वह हम करूंगी। कन्या भ्रूण हत्या के बारे में गांव के हर परिवार को बताऊंगी। सरकार की जेतनी भी योजना हैं, उनसे गांव की लड़कियों और महिलाओं का भला करूंगी।
पीएम मोदी बने असली प्रधान 'सेवक', ठीक किया माइक
4 of 15
वाराणसी के जयापुर गांव में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाते हुए।
विज्ञापन
पीएम मोदी बने असली प्रधान 'सेवक', ठीक किया माइक
5 of 15
जयापुर में पीएम मोदी का कुछ इस अंदाज में स्वागत किया गया और प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
पीएम मोदी बने असली प्रधान 'सेवक', ठीक किया माइक
6 of 15
सांसद आदर्श ग्राम योजना की घोषणा करने जयापुर पहुंचे पीएम मोदी ने इस मौके पर कई बड़े ऐलान किए। इसी कार्यक्रम के स्वागत भाषण देने आईं ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी से माइक काफी ऊंचा था। जिसे खुद प्रधानमंत्री ने ठीक किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी बने असली प्रधान 'सेवक', ठीक किया माइक
7 of 15
जयापुर गांव पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने यहां की जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी धन से नहीं, जनशक्ति से विकास करना है।
पीएम मोदी बने असली प्रधान 'सेवक', ठीक किया माइक
8 of 15
इस दौरान नमो ने कहा कि लोग चाहते हैं कि मेरे भी गांव को सांसद गोद ले लें। लोगों को भ्रम है कि इससे गांव को ढेरों पैसे मिलेंगे। इस योजना में पैसों की व्यवस्था है ही नहीं। मिल-जुलकर काम करना है। पैसे होंगे तो खाने वाले निकल आएंगे ना...।
पीएम मोदी बने असली प्रधान 'सेवक', ठीक किया माइक
9 of 15
प्रधानमंत्री ने कहा कि जयापुर को मैंने गोद नहीं लिया, मैं जयापुर के लोगों से प्रार्थना करने आया हूं कि वे अपने सांसद को गोद लें। सांसद को सिखाएं कि गांव की समस्याओं का समाधान कैसे होता है। आजादी के इतने सालों बाद भी गांवों की हालत क्यों नहीं सुधरी। गांव का आदमी ही बता पाएगा कि दिल्ली और लखनऊ में बैठकर विकास नहीं किया जा सकता है।
पीएम मोदी बने असली प्रधान 'सेवक', ठीक किया माइक
10 of 15
इस दौरान मंच पर प्रदेश सरकार के मंत्री अहमद हसन, सुरेंद्र सिंह पटेल, एमएलसी केदारनाथ सिंह और अरविंद मौजूद रहे।
पीएम मोदी बने असली प्रधान 'सेवक', ठीक किया माइक
11 of 15
जयापुर में कार्यक्रम में शिरकत के लिए पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से पहुंचे। वहां उनका भव्य स्वागत किया गया और पैदल चल कर मंच पर पहुंचे पीएम।
पीएम मोदी बने असली प्रधान 'सेवक', ठीक किया माइक
12 of 15
वाराणसी में बड़ालालपुर में ट्रेड फैसिलिटी सेंटर का उदघाटन करने पहुंचे प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करते लोग।
पीएम मोदी बने असली प्रधान 'सेवक', ठीक किया माइक
13 of 15
वाराणसी में बड़ालालपुर में ट्रेड फैसिलिटी सेंटर का उदघाटन करने पहुंचे प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए।
पीएम मोदी बने असली प्रधान 'सेवक', ठीक किया माइक
14 of 15
वाराणसी के बड़ालालपुर में ट्रेड फैसिलिटी सेंटर का उदघाटन करने पहुंचे प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी मंच से लोगों का अभिवादन करते हुए। साथ में आगे मंत्री वस्त्र मंत्रलय संतोष गंगवार और पीछे प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक व प्रदेश के मंत्री अहमद हसन।
बड़ालालपुर में ट्रेड फैसिलिटी सेंटर के शिलापट्ट का अनावरण करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। साथ में केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार और प्रदेश के मंत्री अहमद हसन।