फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान हनुमंथप्पा के लिए पीएम ने की प्रार्थना, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 6
इसे कुदरत का करिश्मा कहें या इस बहादुर जवान का अदम्य साहस और धीरज जो सियाचिन ग्लेशियर में करीब 25 फीट बर्फ के नीचे दबने के 6 दिन बाद भी जिंदा रहा। सियाचिन में तैनात भारतीय सेना का यह जांबाज जवान लांस नायक हनुमंतप्पा कोप्पड है जिसे सेना ने विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन से मंगलवार को जिंदा बाहर निकाला। जवान हनुमंतप्पा की हालत नाजुक होने के चलते उसे दिल्ली स्थित सेना के अस्पताल में आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि अभी उसकी हालत काफी गंभीर है।
Trending Videos
विज्ञापन

जवान हनुमंथप्पा के लिए पीएम ने की प्रार्थना, तस्वीरें

2 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जवान से मिलने सेना के अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से जवान हनुमंतप्पा का हाल जाना। पीएम ने कहा कि मेरे पास हनुमंतप्पा के अदम्य साहस और धीरज को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। इस दौरान पीएम ने हनुमंथप्पा का उपचार कर रही डॉक्टरों की टीम से भी मुलाकात की।
विज्ञापन

जवान हनुमंथप्पा के लिए पीएम ने की प्रार्थना, तस्वीरें

3 of 6
पीएम ने ट्वीट कर बताया कि डॉक्टर हनुमंतप्पा का लगातर उपचार कर रहे हैं और उसकी देखभाल कर रहे हैं। उम्मीद है कि जवान हनुमंतप्पा जल्द ठीक हो और इसके लिए हम प्रार्थना कर रहे हैं।

जवान हनुमंथप्पा के लिए पीएम ने की प्रार्थना, तस्वीरें

4 of 6
जवान हनुमंतप्पा का हाल जानने सेना अध्यक्ष दलवीर सिंह सुहाग भी पहुंचे।
विज्ञापन

जवान हनुमंथप्पा के लिए पीएम ने की प्रार्थना, तस्वीरें

5 of 6
बता दें कि सियाचिन में करीब 20 हजार फीट की ऊंचाई पर सेना पोस्ट पर 10 जवानों की तैनाती की गई थी जिनमें से हनुमंतप्पा भी एक हैं।सेना की यह पोस्ट बीते 3 फरवरी को हिमस्खलन की चपेट में आ गई जिस कारण 10 जवान बर्फ के नीचे दब गए। इसके छह दिन बाद 9 फरवरी को हनुमंतप्पा को 25 फीट बर्फ के नीचे से सुरक्षित जिंदा बाहर निकाला गया। हालांकि बाकी अन्य 9 जवान शहीद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवान हनुमंथप्पा के लिए पीएम ने की प्रार्थना, तस्वीरें

6 of 6
लांस नायक हनुमंतप्पा कोप्पड मद्रास रेजीमेंट की 19वीं बटालियन का एक जवान है जिसकी तैनाती सियाचिन में हुई थी। यह कर्नाटक के धारवाड़ जिले में स्थित बेटादुर गांव के निवासी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें