फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बीवी के साथ जिम पहुंचा ये भारतीय क्रिकेटर, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 4
यूपी रणजी टीम के खिलाड़ी पीयूष चावला ने बृहस्पतिवार को पत्नी संग जिम में एक्सरसाइज की। शाम को उन्होंने भुवनेश्वर कुमार, कर्ण शर्मा के साथ भामाशाह क्रिकेट ग्राउंड में जमकर अभ्यास किया। इंडिया ए टीम में चयन होने पर सुरेश रैना बुधवार देर रात मेरठ से चले गए। आबूलेन स्थित जिम में पीयूष चावला पत्नी संग करीब 10.30 बजे पहुंचे। उन्हें यूपीसीए के ट्रेनर रोहित बाघ ने एक्सरसाइज कराई। (अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ)
विज्ञापन

जब बीवी के साथ जिम पहुंचा ये भारतीय क्रिकेटर, देखिए तस्वीरें

2 of 4
पीयूष ने करीब दो घंटे जिम में बिताए। पीयूष ने पत्नी को एक्सरसाइज के टिप्स भी दिए। शाम को भामाशाह पार्क यूपी रणजी टीम के खिलाड़ियों से गुलजार हो गया। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, पीयूष चावला, कर्ण शर्मा ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया। नवोदित क्रिकेटरों में उन्हें गेंदबाजी कराने की होड़ लगी रही।
विज्ञापन

जब बीवी के साथ जिम पहुंचा ये भारतीय क्रिकेटर, देखिए तस्वीरें

3 of 4
ऑफ स्पिनर गुनित सिंह की खिलाड़ियों ने तारीफ भी की। क्रिकेट कोच संजय रस्तोगी ने खिलाड़ियों को प्रैक्टिस कराने के लिए मैच कराया। खिलाड़ियों ने करीब तीन घंटे तक अभ्यास किया। यूपी रणजी टीम के कप्तान प्रवीण कुमार मैदान पर तो आए लेकिन उन्होंने अभ्यास नहीं किया। कोच संजय रस्तोगी, क्यूरेटर रविंद्र चौहान, राकेश गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन

जब बीवी के साथ जिम पहुंचा ये भारतीय क्रिकेटर, देखिए तस्वीरें

4 of 4
सुरेश रैना का चयन इंडिया ए टीम में हुआ है। टीम को बांग्लादेश से वन-डे सीरीज खेलनी है। बृहस्पतिवार को रैना के प्रशंसक जिम और भामाशाह में उनका इंतजार करते रहे। जब उन्हें रैना के जाने की बात पता चली तो वे मायूस हो गए। प्रवीण कुमार ने बताया कि रैना पहले गाजियाबाद गए, वहां से बंगलूरू रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें