अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2015 योजना के लिए चुने गए विद्यार्थियों को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को मंत्रालय में बुलाकर सम्मानित किया। छात्रों को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, ‘आपका लक्ष्य सिर्फ पैसा कमाने का जरिया न बने। आपके लक्ष्य से समाज सेवा और देश की प्रगति में योगदान होना चाहिए।’
Trending Videos
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के विजेताओं को स्मृति ने दिया सम्मान
2 of 8
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना के इन विजेताओं और उनके अभिभावकों के लिए बुधवार का दिन बेहद खास था। केंद्रीय मंत्री ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि यह छात्रवृत्ति आपको मेरिट के आधार पर मिल रही है। यह निश्चित रूप से आपकी मेहनत का फल है। आगे भी आप इसी तरह सफलता के नए आयाम छूएं और अपने-अपने सपनों को साकार करें।
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के विजेताओं को स्मृति ने दिया सम्मान
3 of 8
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बच्चों को अपना शुभकामना संदेश भेजा। प्रधानमंत्री ने समाज के कमजोर तबके के मेधावी छात्रों को अमर उजाला की ओर से छात्रवृत्ति देने की इस पहल की तारीफ की। प्रधानमंत्री के संदेश और केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री के हाथों सम्मानित होकर छह राज्यों के इन 38 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के चेहरे पर निराली चमक थी।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के विजेताओं को स्मृति ने दिया सम्मान
4 of 8
नौवीं-दसवीं में पढ़ने वाले 19 विद्यार्थियों को 30-30 हजार रुपये की
एकमुश्त छात्रवृत्ति दी गई। वहीं ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों को 50-50
हजार रुपये की एक मुश्त छात्रवृत्ति दी गई।
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के विजेताओं को स्मृति ने दिया सम्मान
5 of 8
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने इन विद्यार्थियों से खुलकर अनौपचारिक बातचीत की।
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के विजेताओं को स्मृति ने दिया सम्मान
6 of 8
सम्मान समारोह में मेधावी छात्र को सम्मान देते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी।
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के विजेताओं को स्मृति ने दिया सम्मान
7 of 8
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी मेधावी छात्र को सम्मान देते हुए।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के विजेताओं को स्मृति ने दिया सम्मान
8 of 8
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2015 योजना के लिए चुने गए मेधावी छात्र को सम्मान देते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी।