फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब दीवार पकड़कर रो पड़े सलमान, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान नीले रंग की चेक्स शर्ट व जीन्स पहने दोपहर करीब डेढ़ बजे हाईकोर्ट परिसर में दाखिल हुए। थोड़ी बढ़ी दाढ़ी व लंबी मूछों के साथ सलमान कोर्ट नंबर 43 के कठघरे में चुपचाप खड़े हो गए। न्यायमूर्ति एआर जोशी ने जब अपना फैसला सुनाया और कहा कि हिट एंड रन मामले से सलमान को बरी किया जाता है और उनकी अपील मंजूर की जाती है। तब तक सलमान के चेहरे में कोई बदलाव नहीं दिखा पर कुछ देर बाद सलमान की आखों से आंसू निकले। वे भावुक हो गए और दीवार पकड़कर रोने लगे।
विज्ञापन

जब दीवार पकड़कर रो पड़े सलमान, देखें तस्वीरें

2 of 6
सलमान के कोर्ट पहुंचने पर वकीलों के साथ वहां मौजूद पब्लिक भी कोर्ट में घुस गई। न्यायालय के कर्मचारी एवं वकील सलमान की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखाई दे रहे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोर्ट के भीतर भी पुलिस तैनात थी और चेतावनी के बावजूद हर कोई सलमान की फोटो मोबाइल पर लेने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन

जब दीवार पकड़कर रो पड़े सलमान, देखें तस्वीरें

3 of 6
सलमान को कोर्ट पहुंचने के कुछ ही मिनट में न्यायमूर्ति एआर जोशी ने फैसला सुना दिया। सलमान की आखों से आंसू निकले। दो-तीन बार उन्होंने अपने आंसू पोछे और उसके बाद दीवार की आड़ लेकर सिसकने लगे। इस
दौरान उनकी बहन अलविरा ने उन्हें ढांढ़स बंधाया।

जब दीवार पकड़कर रो पड़े सलमान, देखें तस्वीरें

4 of 6
इससे पहले सेशन कोर्ट द्वारा उन्हें 5 साल के कारागार की सजा भी सुनाई थी, जिसमें उन्हें जमानत मिल गई थी। लेकिन अब उन्हें चर्चित 'हिट एंड रन' केस में बरी कर दिया गया है।
विज्ञापन

जब दीवार पकड़कर रो पड़े सलमान, देखें तस्वीरें

5 of 6
न्यायमूर्ति जोशी के जाने के बाद सलमान खान न्यायालय से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब दीवार पकड़कर रो पड़े सलमान, देखें तस्वीरें

6 of 6
कोर्ट कक्ष के बाहर भारी भीड़ के कारण उन्हें साढ़े चार बजे तक कोर्ट में ही रहना पड़ा। इसके बाद वे बहन अलविरा और बॉडीगार्ड शेरा के साथ कोर्ट से निकले। उनके फैंस ने खूब पटाखे फोड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें