भारत सरकार का प्रेस इंफार्मेशन ब्यूरो यानी पीआईबी एक गलत तस्वीर छापने के कारण आलोचकों के निशाने पर आ गया। पीआईबी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटोशॉप की हुई एक तस्वीर को ट्वीट किया जिसके बाद लोगों ने मोदी की फोटोशॉप तस्वीरें पोस्ट कर इस तस्वीर का मजाक बनाया।
विज्ञापन
'अबकी बार फोटोशॉप सरकार', देखें तस्वीरें
2 of 8
दरअसल, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बाढ़ का जायजा लेते समय मोदी ने विमान की खिड़की से बाहर झांकते हुए एक तस्वीर ट्वीट की। ट्वीट की गई इस तस्वीर में खिड़की के बाहर का नजारा धुंधला था और पानी में डूबे खेत दिख रहे थे। इस फोटो को पीआईबी ने री-ट्वीट किया।
विज्ञापन
'अबकी बार फोटोशॉप सरकार', देखें तस्वीरें
3 of 8
कुछ ही देर में पीआईबी ने फिर एक मिलती-जुलती तस्वीर पोस्ट की जिसमें विमान की खिड़की पर पानी में डूबे घरों और पेड़-पौधों की तस्वीर चिपकी दिखाई दी।
'अबकी बार फोटोशॉप सरकार', देखें तस्वीरें
4 of 8
लोगों ने इस फोटोशॉप चित्र को री-ट्वीट करना शुरू कर दिया। अखिर पीआईबी को अपना ट्वीट हटाना पड़ा।
विज्ञापन
'अबकी बार फोटोशॉप सरकार', देखें तस्वीरें
5 of 8
एक ट्वीट में निशांज द्वारा पोस्ट में मोदी को प्लेन की खिड़की पर सनी लियोन नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
'अबकी बार फोटोशॉप सरकार', देखें तस्वीरें
6 of 8
वसीम फडियार ने ट्विटर पर लिखा, 'मोदी सारा पानी फोटोशॉप से साफ कर सकते हैं।'
विज्ञापन
'अबकी बार फोटोशॉप सरकार', देखें तस्वीरें
7 of 8
नितिन चौहान ने ट्वीट किया कि मोदी सरकार को फोटोशॉप के साथ ज्वाइंट पार्टनरशिप कर लेनी चाहिए। वही मौलिन शाह कहते हैं, 'अबकी बार फोटोशॉप सरकार'।
बरखा शुक्ला सिंह ट्वीट करती हैं कि मोदी जी इन चेन्नई। वामशी चंद लिखते हैं कि पूरा देश चेन्नइवासियों के लिए दुआएं कर रहा है लेकिन मोदी फोटोशॉप पोलीटिक्स कर रहे हैं। डेरेन विलियम्स लिखते हैं कि किस तरह भारतीय प्रधानमंत्री के ऑफिस ने फोटोशॉप का ट्विटर का असफल इस्तेमाल किया।