भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन के तीसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अफ्रीकी देशों के अपने अपने समकक्षों के साथ हुई मैराथन द्विपक्षीय वार्ता ने एक नया कीर्तिमान बना दिया।
विज्ञापन
शिखर सम्मेलन में मोदी और सुषमा ने रच दिया कीर्तिमान, तस्वीरें
2 of 19
बुधवार को प्रधानमंत्री ने 19 अफ्रीकी देशों के शासनाध्यक्षों से तो सुषमा ने 12 विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता को अंजाम दे कर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
शिखर सम्मेलन में मोदी और सुषमा ने रच दिया कीर्तिमान, तस्वीरें
3 of 19
माना जा रहा है कि सम्मेलन के अंतिम दिन समझौते (एमओयू) का भी नया कीर्तिमान बनेगा।
शिखर सम्मेलन में मोदी और सुषमा ने रच दिया कीर्तिमान, तस्वीरें
4 of 19
क्योंकि इन द्विपक्षीय वार्ताओं के अतिरिक्त मंत्रिस्तरीय वार्ता में सौ से अधिक समझौता ज्ञापन तैयार किया गया है।
विज्ञापन
शिखर सम्मेलन में मोदी और सुषमा ने रच दिया कीर्तिमान, तस्वीरें
5 of 19
इस पर बृहस्पतिवार को दोनों ही ओर से हस्ताक्षर हो सकते हैं। द्विपक्षीय वार्ताओं में संयुक्त राष्ट्र में सुधार, आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन और द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने में बातचीत हुई।
विज्ञापन
शिखर सम्मेलन में मोदी और सुषमा ने रच दिया कीर्तिमान, तस्वीरें
6 of 19
निगेर ने भारत को यूरेनियम के आपूर्ति पर हामी भरी तो दक्षिण अफ्रीका ने संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान ढांचे और कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाए।
विज्ञापन
शिखर सम्मेलन में मोदी और सुषमा ने रच दिया कीर्तिमान, तस्वीरें
7 of 19
द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दर्जन भर अफ्रीकी देशों ने जलदस्युओं से निपटने केलिए साझा रणनीति बनाने पर भी सहमति जताई है।
शिखर सम्मेलन में मोदी और सुषमा ने रच दिया कीर्तिमान, तस्वीरें
8 of 19
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को सुषमा ने 9 विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी। जबकि पीएम मोदी बृहस्पतिवार को 8 और शासनाध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता को अंजाम देंगे।
शिखर सम्मेलन में मोदी और सुषमा ने रच दिया कीर्तिमान, तस्वीरें
9 of 19
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मैराथन द्विपक्षीय वार्ता को नया कीर्तिमान
बताते हुए कहा कि इससे पहले एक दिन में अधिकतम 9 द्विपक्षीय वार्ता का
रिकार्ड है।
शिखर सम्मेलन में मोदी और सुषमा ने रच दिया कीर्तिमान, तस्वीरें
10 of 19
वह भी तब जब आयोजनकर्ता देश एक ही टेबल पर अन्य देशों के साथ बैठे। सम्मेलन की खास बात यह रही कि पीएम मोदी और सुषमा स्वराज ने सभी देशों से अलग-अलग बातचीत की। पीएम मोदी ने हर देश के लिए 15 से 17 मिनट का समय लगाया।
शिखर सम्मेलन में मोदी और सुषमा ने रच दिया कीर्तिमान, तस्वीरें
11 of 19
सुबह करीब नौ बजे शुरू हुआ द्विपक्षीय वार्ता का सिलसिला शाम 5.15 बजे समाप्त हुआ। द्विपक्षीय वार्ता में संयुक्त राष्ट्र में सुधार के बाद आतंकवाद का मुद्दा छाया रहा।
शिखर सम्मेलन में मोदी और सुषमा ने रच दिया कीर्तिमान, तस्वीरें
12 of 19
कैमरून के बाद तीन अन्य अफ्रीकी देशों ने आतंकी संगठन बोकोहराम से निजात पाने के लिए भारत से मदद की गुहार लगाई। भारत ने इन देशों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। इसके अलावा सभी अफ्रीकी देशों ने संयुक्त राष्ट्र में तत्काल सुधार पर जोर दिया और भारतीय पक्ष का समर्थन किया।
शिखर सम्मेलन में मोदी और सुषमा ने रच दिया कीर्तिमान, तस्वीरें
13 of 19
द्विपक्षीय वार्ता में आधारभूत संरचना विकास (निर्माण) और दवा के क्षेत्र में करीब करीब सभी अफ्रीकी देशों ने मदद मांगी।
शिखर सम्मेलन में मोदी और सुषमा ने रच दिया कीर्तिमान, तस्वीरें
14 of 19
इबोला और एचआईवी की समस्या से जूझ रहे अफ्रीकी देशों ने इस सिलसिले में भारत की ओर मदद का हाथ बढ़ाया। इसके अलावा सड़क, रेल सहित निर्माण क्षेत्र में मदद की अपील की।
शिखर सम्मेलन में मोदी और सुषमा ने रच दिया कीर्तिमान, तस्वीरें
15 of 19
द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान ढांचे पर सवाल खड़ा करते हुए इसके लगातार प्रभावहीन होने का आरोप लगाया।
शिखर सम्मेलन में मोदी और सुषमा ने रच दिया कीर्तिमान, तस्वीरें
16 of 19
उन्होंने यूएन में सुधार की भारत की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि संस्था के ढांचे में संतुलित भागीदारी का व्यापक अभाव है।
शिखर सम्मेलन में मोदी और सुषमा ने रच दिया कीर्तिमान, तस्वीरें
17 of 19
अफ्रीकी देशों ने कृषि क्षेत्र में भी भारत से मदद की अपील की है। द्विपक्षीय वार्ता के दौरान इन देशों ने इस क्षेत्र में अध्ययन और तकनीकी हस्तांतरण पर जोर दिया।
शिखर सम्मेलन में मोदी और सुषमा ने रच दिया कीर्तिमान, तस्वीरें
18 of 19
दिनभर की जद्दो जहद के बाद पीएम ने अफ्रीकी देशों के नेताओं को रात्रि भोज दिया। इस भोज में सभी मेहमान भारतीय रंग में रंगे नजर आए।