बुखारेस्ट के एक नाइट क्लब में हुए विस्फोट में 27 लोगों की मौत हो गई और 184 लोग घायल हो गए। रोमानिया के गृहमंत्री गैब्रियल ओप्रिया ने बताया किकॉलेक्टिव नाइट क्लब में एक रॉक संगीत समारोह के बाद की गई आतिशबाजी के दौरान यह विस्फोट हुआ। यह राजधानी में कई दशकों में हुआ सबसे दर्दनाक हादसा है।
विज्ञापन
तस्वीरें: रोमानिया के नाइट क्लब में विस्फोट, 27 लोगों की मौत
2 of 5
आग लगने और विस्फोट के बाद भगदड़ मच गई। करीब 400 लोग जिनमें ज्यादातर नौजवान थे क्लब से निकलने के लिए उसके भूतल के एकमात्र रास्ते की ओर दौड़े। गृहमंत्री कॉलेक्टिव क्लब में पहुंच गए जहां गुडबॉय टू ग्रेविटी बैंड का कार्यक्रम चल रहा है।
विज्ञापन
तस्वीरें: रोमानिया के नाइट क्लब में विस्फोट, 27 लोगों की मौत
3 of 5
मंत्रालय ने बताया कि जहां यह हादसा हुआ वहां 60 एंबुलेंस और आग बुझाने वाली गाड़ियां भेज दी गईं। उपगृहमंत्री रायद अराफात ने शनिवार को आपात बैठक के बाद बताया, ‘ मरने वाले 27 में से 17 की अभी पहचान की जानी बाकी और 146 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती। बदकिस्मती से इस विस्फोट में आग के कारण गंभीर रूप से झुलसे लोगों की हालत देखकर मरनेवालों की तादाद और बढ़ सकती है।’
तस्वीरें: रोमानिया के नाइट क्लब में विस्फोट, 27 लोगों की मौत
4 of 5
डिजी 24 टेलीविजन ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि मंच पर जहां इस बैंड का कार्यक्रम चल रहा था वहां सजावट के लिए लगाए गए पॉलियस्टर में चिंगारी से आग लगने के कारण यह विस्फोट हुआ। एक खुशकिस्मत शख्स नंगे पांव ही बिना जूते के महफूज बाहर आया। इस शख्स ने बताया, ‘क्लब से बाहर आने के लिए लोगों में भगदड़ मच गई’।
तस्वीरें: रोमानिया के नाइट क्लब में विस्फोट, 27 लोगों की मौत
5 of 5
उधर छोटी मोटी चोट के बाद अस्पताल से छुट्टी पाने वाली एक युवती ने बताया, ‘ क्लब में बस आग की लपटें ही दिखाई दे रहीं थी। महज पांच सेकेंड के भीतर ही पूरी छत जल गई। अगले तीन सेकेंड में हमें जो एकमात्र दरवाजा दिखाई दिया हम उसकी ओर दौड़े।’सरकार ने इस हादसे पर शनिवार से तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की ।