आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में ट्रेन और लॉरी की भीषण टक्कर हुई है, इसमें दुर्घटना में कांग्रेस विधायक समेत छह लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना में मरने वाले कांग्रेस विधायक का नाम वेंकटेश नायक बताया जा रहा है। दुर्घटना पर रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी मौके पर जायजा ले रहे हैं और घायलों का इलाज करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
बड़ा रेल हादसा: नांदेड़ एक्सप्रेस से टकराई लॉरी, 6 लोगों की मौत
2 of 7
अधिकारियों के मुताबिक यह दुर्घटना रात ढाई बजे बैंगलोर-नांदेड़ एक्सप्रेस के साथ अनंतपुर जिले में रंगेपल्ली क्रॉसिंग के पास हुई।
विज्ञापन
बड़ा रेल हादसा: नांदेड़ एक्सप्रेस से टकराई लॉरी, 6 लोगों की मौत
3 of 7
सूत्रों के अनुसार लॉरी ड्राइवर ने संतुलन खोया और तेज रफ्तार ट्रेन की एसी कोच से जा टकराई।
बड़ा रेल हादसा: नांदेड़ एक्सप्रेस से टकराई लॉरी, 6 लोगों की मौत
4 of 7
बैंगलुरु में रेलवे के डिविजनल मैनेजर संजीव अग्रवाल ने बताया कि लॉरी में ग्रेनाइट पत्थर लदा था।
विज्ञापन
बड़ा रेल हादसा: नांदेड़ एक्सप्रेस से टकराई लॉरी, 6 लोगों की मौत
5 of 7
उन्होंने बताया कि जैसे ही लॉरी ट्रेन के फर्स्ट क्लास कम्पार्टमेंट से टकराई तो पत्थर यात्रियों को जाकर लगे। मरने वालों में कर्नाटक के एक कांग्रेस विधायक ए वेंकटेश नायक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
बड़ा रेल हादसा: नांदेड़ एक्सप्रेस से टकराई लॉरी, 6 लोगों की मौत
6 of 7
अग्रवाल ने बताया कि मृतकों में पांच यात्री, एक लॉरी ड्राइवर शामिल हैं। साथ ही इस दुर्घटना में तीन लोग घायल भी हुए हैं।