चक्रवाती तूफान फैलिन बेहद तेजी से ओडिशा और आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि यह तूफान अमेरिका में 2005 में भीषण कहर बरपाने वाले ‘कैटरीना’ से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। फैलिन की चपेट में देश का आधे से ज्यादा हिस्सा आ सकता है। इस तूफान से भारी तबाही की आशंका है। तबाही की आशंका को देखते हुए आंध्र और ओडिशा में लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। तूफान को देखते हुए तीनों सेनाओं को तैयार रहने के लिए कहा गया है।