लाखों रुपये के कर्ज में डूबे बहादुरनगर निवासी 45 वर्षीय सर्राफ 45 वर्षीय कृष्ण कुमार सोनी ने गुरुवार को पूरे परिवार सहित जहर खा लिया। जहर खाने सर्राफ की पत्नी, बेटे और बेटी की मौत हो गई, जबकि सोनी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। (अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी)
विज्ञापन
कर्ज से लदे सर्राफ ने पूरे परिवार समेत खाया जहर
2 of 10
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर आलोक वर्मा, सीओ सिटी एमपी सिंह, कोतवाल रंजीत सिंह यादव जिला अस्पताल पहुंचे। इस बीच फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सल्फास की पांच डिब्बी और सफेद पाउडर बरामद किया है।
विज्ञापन
कर्ज से लदे सर्राफ ने पूरे परिवार समेत खाया जहर
3 of 10
इसके अलावा कमरे से पांच सौ रुपये के स्टांप पर लिखा सुसाइड नोट भी मिला, जो कोतवाली पुलिस के कब्जे में है।
कर्ज से लदे सर्राफ ने पूरे परिवार समेत खाया जहर
4 of 10
सोनी पर कई दुकानदारों और सूदखोरों का 10 लाख रुपये से अधिक का कर्जा हो चुका था। उसने अपने बेटे की नौकरी के लिए भी सूदखोरों से उधार लेकर दलाल को 13 लाख रुपये दिए थे, जो फंस गए थे।
विज्ञापन
कर्ज से लदे सर्राफ ने पूरे परिवार समेत खाया जहर
5 of 10
इस घटना के पीछे यह भी एक वजह बताई जा रही है। सोनी की फूलबेहड़ में दुकान है।
विज्ञापन
कर्ज से लदे सर्राफ ने पूरे परिवार समेत खाया जहर
6 of 10
इसके अलावा शहर की नमक मंडी में भी किराए पर सोनी की एक दुकान थी। विवाद के कारण मकान मालिक ने कुछ दिन पहले उसमें ताला डाल दिया था।
विज्ञापन
कर्ज से लदे सर्राफ ने पूरे परिवार समेत खाया जहर
7 of 10
कृष्ण कुमार के परिवार में पत्नी माया सोनी, बेटा 22 वर्षीय अंकुर उर्फ आशीष सोनी और बेटी 15 वर्षीय रिशू सोनी मकान के एक हिस्से में रहते थे, जबकि अन्य तीन हिस्सों में उसके दो छोटे भाई और माता-पिता रहते हैं।
कर्ज से लदे सर्राफ ने पूरे परिवार समेत खाया जहर
8 of 10
बुधवार सुबह कृष्ण कुमार के घर से किसी के बाहर न आने पर परिवार के अन्य सदस्यों ने घर के कमरे में जाकर देखा तो अंदर का नजारा देखकर वे सन्न रह गए। कृष्ण कुमार ने अपने भाई अशोक कुमार को बताया कि उसने सभी को जहर खिलाकर खुद भी जहर खा लिया है।
कर्ज से लदे सर्राफ ने पूरे परिवार समेत खाया जहर
9 of 10
करीब पौने नौ बजे कृष्ण कुमार समेत पूरे परिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने माया सोनी, अंकुर सोनी और रिशू सोनी को मृत घोषित कर दिया। बाद में कृष्ण कुमार को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
मौके से सल्फास की डिब्बियां और सफेद पाउडर मिला है, जिसकी जांच के लिए फोरेंसिक टीम ने नमूने ले लिए हैं। सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कर्जे से परेशान होकर जहर खाने की बात कहते हुए परिवार के सभी चार सदस्यों ने उस पर हस्ताक्षर किए हैं। अन्य कारणों के बारे में भी जांच की जा रही है। परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। - रंजीत सिंह यादव, शहर कोतवाल