फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी की शिकायत करने पर वीएचपी नेता की हत्या, 4 गिरफ्तार

विज्ञापन
1 of 15
आगरा के सबसे संवेदनशील इलाके मंटोला के मोहल्ला मीरा हुसैनी में गुरुवार सुबह 10:45 बजे विश्व हिंदू परिषद के महानगर उपाध्यक्ष अरुण माहौर (45) की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह नाला मोहल्ला के शिव मंदिर में पूजा कर मीरा हुसैनी क्षेत्र स्थित अपनी दुकान गणेशीलाल फर्नीचर पर जा रहे थे। (ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा)
विज्ञापन

गोकशी की शिकायत करने पर वीएचपी नेता की हत्या, 4 गिरफ्तार

2 of 15
बताया गया कि रास्ते में पांच लोगों ने उन्हें घेरकर मार डाला। इनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनमें से चार को देर रात पकड़ लिया गया। आरोप है कि पुलिस से गोकशी की शिकायत करने पर अरुण की हत्या की गई। एक आरोपी ने तो सुबह सात बजे उन्हें आज ही मार डालने का एलान भी किया था।
विज्ञापन

गोकशी की शिकायत करने पर वीएचपी नेता की हत्या, 4 गिरफ्तार

3 of 15
अरुण मूलरूप से मंटोला के रहने वाले थे। पिछले तीन सालों से आवास विकास कालोनी के सेक्टर तीन में रह रहे थे। उनकी हत्या का पता चलते ही मंटोला और आसपास सांप्रदायिक तनाव फैल गया। शव के एसएन मेडिकल कालेज पहुंचने पर 11 बजे विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इमरजेंसी के सामने एमजी रोड पर जाम लगा दिया।

गोकशी की शिकायत करने पर वीएचपी नेता की हत्या, 4 गिरफ्तार

4 of 15
वहां से गुजरते दूसरे समुदाय के दो लोगों के साथ मारपीट की गई। जब पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने की कोशिश की तो वे और भड़क गए। सीओ ऑफिस की जीप समेत 10 वाहनों में तोड़फोड़ कर डाली। पुलिस से हाथापाई की। एत्माद्दौला के थाना प्रबारी शत्रुघ्न सिंह की पिटाई की गई। पुलिस ने फिर से लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया।
विज्ञापन

गोकशी की शिकायत करने पर वीएचपी नेता की हत्या, 4 गिरफ्तार

5 of 15
उधर, मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया और फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल रेल बजट के बावजूद संसद की कार्यवाही छोड़ आगरा आ गए और विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए। शाम पांच बजे एसएन अस्पताल में तोड़फोड़ और पुलिस के साथ फिर धक्का-मुक्की की गई। इसी दौरान सुभाष पार्क के पास एक धर्मगुरु को पीटा गया।
विज्ञापन

गोकशी की शिकायत करने पर वीएचपी नेता की हत्या, 4 गिरफ्तार

6 of 15
धाकरान चौराहेपर भाजपाइयों ने जाम लगा दिया और बाजार बंद करा दिए। मंटोला में भारी तनाव बना रहा। डीआईजी अजय मोहन शर्मा, डीएम पंकज कुमार, एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह वहां डेरा डाले रहे। बाजार बंद रहे। जोन के आठ जनपदों की पुलिस के अलावा पीएसी भी स्थिति को काबू करने में लगाई गई है।
विज्ञापन

गोकशी की शिकायत करने पर वीएचपी नेता की हत्या, 4 गिरफ्तार

7 of 15
विहिप नेताओं की मांग है कि जैसे दादरी के अखलाक की हत्या पर उसके परिवार को 45 लाख मुआवजा, नौकरी और फ्लैट दिए गए, वैसे ही अरुण के परिवारीजनों की मदद की जाए। उधर, प्रशासन की ओर से 15 लाख मुआवजा मिलने के बाद रात नौ बजे अरुण के शव का दाह संस्कार कर दिया गया।

गोकशी की शिकायत करने पर वीएचपी नेता की हत्या, 4 गिरफ्तार

8 of 15
थाना मंटोला में अरुण के भाई विनोद कुमार ने राजा, शाहरुख, इम्तियाज, दिलशान और आबिद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें शाहरुख को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। रात दस बजे एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि दिलशान को छोड़ शेष चारो आरोपी पकड़ लिए गए हैं।

गोकशी की शिकायत करने पर वीएचपी नेता की हत्या, 4 गिरफ्तार

9 of 15
अरुण के पिता राजेश माहौर ने बताया कि गोकशी का विरोध करने पर चार साल पहले अरुण की दुकान में आग लगा दी गई थी। इसके बाद उन्होंने मंटोला स्थित पैतृक घर छोड़ दिया था और आवास विकास के सेक्टर तीन में रहने लगे थे। गोकशों ने उन्हें कई बार धमकी दी थी।

गोकशी की शिकायत करने पर वीएचपी नेता की हत्या, 4 गिरफ्तार

10 of 15
दोपहर के 11 बजे थे। विहिप नेता अरुण माहौर का शव एसएन लाया जा चुका था। भाजपाइयों और विहिप कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा थी। धर्म के नारे लगाए जा रहे थे। तभी भीड़ के बीच से आवाज आई, ‘ऐसे कुछ नहीं होगा, जाम लगाओ, तब हत्यारे पकड़े जाएंगे।’ बस फिर क्या था। एसएन के सामने जाम लगा दिया गया।

गोकशी की शिकायत करने पर वीएचपी नेता की हत्या, 4 गिरफ्तार

11 of 15
वहां से गुजर रहे दूसरे समुदाय के दो युवकों के साथ प्रदर्शनकारी मारपीट करने लगे। उन्हें बचाने के लिए पुलिस ने लाठी चला दी। यहीं से हालात और बिगड़ गए। स्थिति संभालने में अफसरों के पसीने छूट गए। एक बार पुलिस ने लाठी के दम पर क्रुद्ध भीड़ को खदेड़ दिया। लेकिन थोड़ी ही देर में लोग फिर जमा हो गए।

गोकशी की शिकायत करने पर वीएचपी नेता की हत्या, 4 गिरफ्तार

12 of 15
इस बार निशाने पर पुलिस की आ गई। सिपाही के साथ मारपीट की गई। प्रदर्शनकारी एत्माद्दौला थानाध्यक्ष को खींचकर दूर ले गए। उनके साथ हाथापाई की गई। वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कम से कम 10 गाड़ियों के शीशे तोड़े गए। सीओ दफ्तर की गाड़ी को भी नहीं छोड़ा।

गोकशी की शिकायत करने पर वीएचपी नेता की हत्या, 4 गिरफ्तार

13 of 15
इसके बाद पुलिस ने फिर से लाठी चलाई। एमजी रोड पर अफरा-तफरी मच गई। वाहनों को जहां के तहां रोक दिया गया। रोड जाम हो गई। थोड़ी देर बाद लोग फिर से इकट्ठा हुए। दोपहर 12 बजे शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया। प्रर्दशनकारी वहां पहुंच गए।

गोकशी की शिकायत करने पर वीएचपी नेता की हत्या, 4 गिरफ्तार

14 of 15
पोस्टमार्टम हाउस पर आपत्तिजनक नारे लगाए गए। इसका पास के मोहल्ले में रहने वाले दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया। छतों पर उनकी भीड़ जमा हो गई। दोपहर लगभग एक बजे वहां तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से टकराव टाला। छत पर जमा लोगों को दूर भेज दिया गया।
विज्ञापन

गोकशी की शिकायत करने पर वीएचपी नेता की हत्या, 4 गिरफ्तार

15 of 15
पोस्टमार्टम के बाद भी अरुण माहौर के शव को परिवारीजनों को नहीं सौंपा जा रहा था। माना जा रहा था, प्रशासन माहौल शांत होने के इंतजार में देरी करा रहा था। इस पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस के पास बिल्डिंग पर पथराव कर दिया। एसपी ट्रैफिक आरके सिंह के साथ उनकी झड़प हो गई। तभी डीएम और एसएसपी पहुंचे। इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें