फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: पथराव, फायरिंग के बीच जमकर बरसे वोट

विज्ञापन
1 of 11
मौसम का बिगड़ा मिजाज और कोहरे का कहर भी वोटरों के कदम रोक नहीं सका। ग्राम पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में जमकर वोट बरसे और 65.35 फीसदी मतदान हुआ लेकिन पहले के तीन चरणों की इस बार भी हिंसा का दौर जारी रहा। (ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद)
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: पथराव, फायरिंग के बीच जमकर बरसे वोट

2 of 11
बहादुरपुर ब्लॉक में पथराव और फायरिंग हुई। एक दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आईं। हंडिया में भी पुलिस ने मतदान के दौरान अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सैदाबाद, धनूपुर और प्रतापपुर में कई बूथों पर प्रत्याशियों के बीच झड़प और मारपीट की सूचनाएं आईं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: पथराव, फायरिंग के बीच जमकर बरसे वोट

3 of 11
तस्वीर पंचायत चुनाव में बाबागंज के रामनगर की है। जहां दो गुटों में विवाद के बाद स्कॉर्पियो को आग लगा दी गई।

पंचायत चुनाव: पथराव, फायरिंग के बीच जमकर बरसे वोट

4 of 11
हालांकि शाम को सभी बूथों का बैलेट बॉक्स सही सलामत जमा होने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। हमेशा की तरह इस बार भी प्रशासन ने चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने का दावा किया। हंगामे के बाद गाड़ी में लगी आग को बुझाने की कोशिश करता पुलिसकर्मी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: पथराव, फायरिंग के बीच जमकर बरसे वोट

5 of 11
मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। कोहरे की चादर में लिपटे मतदान केंद्रों के बाहर शुरुआत से ही वोटरों की लंबी लाइन लग गई। दिन चढ़ने के साथ चुनावी गर्मी का पारा भी बढ़ने लगा और कई बूथों से झड़प, मारपीट, पथराव की शिकायतें आने लगीं। तस्वीर रामनगर की है जहां बवाल की सूचना के बाद मौके पर टीम पहुंची।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: पथराव, फायरिंग के बीच जमकर बरसे वोट

6 of 11
बहादुरपुर के पाली करनपुर गांव में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। दोनों के बीच जमकर पथराव हुआ। पुलिस के आने से पहले उपद्रवी भाग निकले लेकिन इस बवाल में एक दर्जन लोग घायल हो गए। रामनगर में पुलिस टीम हंगामे के आरोपियों की तलाश करती नजर आई।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: पथराव, फायरिंग के बीच जमकर बरसे वोट

7 of 11
एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने घरों में घुसकर महिलाओं से मारपीट की। वहीं, रिठइयां में फर्जी वोटिंग के विवाद में आपस में भिड़े दो पक्षों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। उपद्रवियों ने भी पुलिस पर पथराव कर दिया। दोनों तरफ से हवाई फायरिंग भी हुई। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

पंचायत चुनाव: पथराव, फायरिंग के बीच जमकर बरसे वोट

8 of 11
बहादुरपुर की ही नैका महीन ग्राम सभा में पूर्व प्रधान के पति और इस बार के प्रत्याशी को पुलिस ने अराजकता फैलाने के आरोप में उठा दिया और मतदान के बाद छोड़ा। छतनाग ग्राम सभा में बवाल होने पर पुलिस ने बूथ के बाहर लाठीचार्ज कर दिया और पांच लोगों को पकड़ा। इसमें समाजवादी छात्रसभा का एक स्थानीय पदाधिकारी भी शामिल है।

पंचायत चुनाव: पथराव, फायरिंग के बीच जमकर बरसे वोट

9 of 11
हंडिया के लाक्षागृह, मानिकपुर में अराजकता फैलाने की कोशिश करने पर डीएम और एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं और एक प्रत्याशी के घर के बाहर लगे टेंट को ध्वस्त कर दिया गया। धनूपुर ब्लॉक में भी कुछ बूथों पर हंगामा हुआ।

पंचायत चुनाव: पथराव, फायरिंग के बीच जमकर बरसे वोट

10 of 11
वहीं, प्रतापपुर के मोहीउद्दीनपुर गांव में हंगामा रोकने पहुंचे एक दरोगा को भीड़ ने घेर लिया गया। पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर लाठियां चलाई तो उपद्रवी भाग खड़े हुए। सैदाबाद के भी कुछ बूथों पर छिटपुट हंगामा हुआ। तस्वीर मानिकपुर की है। जहां बाजार में बवाल के दौरान एक सिपाही को गोली लग गई।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: पथराव, फायरिंग के बीच जमकर बरसे वोट

11 of 11
बाबागंज के आमीपुर में मतदान के दौरान हंगामा हुआ। यहां मतदानकर्मी द्वारा फर्जी वोटिंग के विरोध में बैलेट बॉक्स को तोड़ दिया गया। साथ ही मतपत्रों को इधर-उधर फेंक दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें