कर्नाटक के प्रेमी युगल ने अपने घर से लगभग दो हजार किलोमीटर दूर मोहब्बत की नगरी आगरा में आकर अपनी छोटी सी लव स्टोरी का अपने ही हाथों से दर्दनाक अंत कर लिया। दोनों ने रविवार को शहाजहां-मुमताज के बेपनाह प्यार की बेजोड़ निशानी ताजमहल का दीदार किया। इसके बाद होटल ताज पैलेस के कमरा नंबर 304 में खाना खाया, कोल्ड ड्रिंक पी और फिर एक दूसरे की बांहों में लिपटकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। सोमवार को दोनों के शव बिस्तर पर पड़े मिले। दोनों का लिखा सुसाइड नोट भी मिला है। ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा।
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने पहले ताजमहल देखा फिर दे दी जान
2 of 6
रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे होटल में मारुति मंदिर के पास, गदग, कोन्नुर (कर्नाटक) निवासी राजानंद एच एम्रुंताकोर उर्फ राजू (26) पुत्र हनामंत युवती गौरी आर यदाहल्ली (15) पुत्री रवि (निवासी गदग) के साथ आया था। गौरी को उसने अपनी दोस्त बताया। दोनों ने आगरा घूमने आने की बात कही थी। सोमवार को चेक आउट करने को कहा था। उन्हें होटल की पहली मंजिल पर कमरा नंबर 304 दिया गया। होटल मैनेजर आशीष के मुताबिक, सोमवार सुबह तकरीबन नौ बजे दोनों को लेने के लिए आटो चालक आया। उसने गेट खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। उसे शक हुआ। काफी देर तक अंदर से आवाज नहीं आने पर इसकी जानकारी रकाबगंज पुलिस को दी।
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने पहले ताजमहल देखा फिर दे दी जान
3 of 6
सीओ सदर असीम चौधरी के पहुंचने पर कमरे की कुंडी तोड़कर गेट खोला गया। बेड पर राजू और गौरी के शव पड़े थे। गौरी के मुंह से झाग निकल रहे थे। कमरे में दो बैग रखे थे। उनकी तलाश लेने पर दोनों के आधार कार्ड बरामद हुए। उन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। दो मोबाइल भी मिले। बेड पर एक पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला, जिस पर परिवारीजनों का नंबर भी लिखा था। इस पर पुलिस ने उन्हें सूचना दी। पुलिस का कहना है कि एक टेबल पर दो गिलास (आधे भरे) में कोल्ड ड्रिंक मिली है। खाना खाने के बाद दोनों ने कोल्ड ड्रिंक पी होगी। इसके बाद विषाक्त पदाथ खाकर दोनों ने आत्महत्या कर ली होगी।
प्रेमी जोड़े ने पहले ताजमहल देखा फिर दे दी जान
4 of 6
सीओ सदर ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। परिवारीजनों को सूचना दी गई है। उनके आने का इंतजार किया जा रहा। दोनों के बीच प्रेम संबंधों की बात सामने आई हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कमरे से दो शीशी भी मिली हैं, जिनको कब्जे में ले लिया गया है। गौरी मंगलसूत्र और बिछिए भी पहने थी। माना जा रहा है कि दोनों शादी कर चुके थे। राजू का परिवार इसके खिलाफ था।
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने पहले ताजमहल देखा फिर दे दी जान
5 of 6
राजू और गौरी एक दूसरे को बेइंतहा प्यार करते थे। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गौरी ने तो अपने हाथों पर ‘आई लव यू राजू’ लिख रखा था। प्यार में एक तरफ जाति का बंधन था तो दूसरी तरफ गौरी की कम उम्र भी कोर्ट मैरिज की राह में रोड़ा थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो राजू ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे एक व्यक्ति परेशान करता था, जो उनके सुसाइड करने के लिए जिम्मेदार है। इसमें उसका नाम भी है। यह भी लिखा है कि लड़की के परिवारवाले लगातार धमकी दे रहे थे। उसे बेटी के उत्पीड़न में फंसाने की कहकर धमकाते थे। दोनों की जाति अलग-अलग है। इसलिए दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे।
सुसाइड नोट में लिखा है, ताज देखने के बाद सुसाइड करने ही आगरा आए थे। हमारे इस कदम में किसी दोस्त का हाथ नहीं है। किसी ने हमारी मदद नहीं की है। वह खुद यहां आए हैं। दोस्तों को परेशान नहीं किया जाए। एक व्यक्ति उनके सुसाइड के लिए जिम्मेदार है। उसे सजा मिलनी चाहिए। घरवालों को कुछ मत कहना। इसके बाद गौरी ने भी लिखा है कि वह स्वेच्छा से साथ आई थी। प्रेमी के घरवालों पर केस मत लगाना। पुलिस के मुताबिक, राजू मराठा, जबकि गौरी लिंगायत जाति की थी। राजू प्रेमिका के घर के पास दर्जी का काम करता था। महिलाओं के कपड़े सिलता था। एक साल से उसके प्रेम संबंध चल रहे थे। छह अक्तूबर को दोनों घर से भाग निकले। हुगली से दिल्ली ट्रेन से पहुंचे। इसके बाद 11 अक्तूबर को आगरा आए। ऑटो करने के बाद होटल पहुंचे। कुछ देर बाद ही ताजमहल घूमने चले गए। यहां पर दोनों साथ फोटो खिंचाईं, जो उनके बैग से बरामद भी हुईं। देर रात आठ बजे होटल पहुंचने के बाद खाना खाया। परिवारीजनों ने पुलिस को बताया है कि राजू घर से 50 हजार रुपये लेकर चला था। उसने दिल्ली से काम शुरू करने की बात कही थी। उधर, लड़की का पता नहीं चलने पर उसके घरवालों ने पुलिस को सूचना दी थी।