यूपी के खुर्जा जंक्शन क्षेत्र की बापूनगर कालोनी में प्रापर्टी विवाद में बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर बृहस्पतिवार शाम पिता की गला घोंटकर हत्या दी।
विज्ञापन
बेटे और बहू की खौफनाक करतूत, तस्वीरों की जुबानी
2 of 9
आरोप है कि हत्या के बाद आरोपियों ने केरोसिन छिड़ककर आंगन में शव को जला दिया।
विज्ञापन
बेटे और बहू की खौफनाक करतूत, तस्वीरों की जुबानी
3 of 9
रिश्तों का कत्ल कर देने वाली इस सनसनीखेज वारदात से लोग हैरत में हैं।
बेटे और बहू की खौफनाक करतूत, तस्वीरों की जुबानी
4 of 9
पुलिस ने आरोपी बेटे-बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बेटे और बहू की खौफनाक करतूत, तस्वीरों की जुबानी
5 of 9
हालांकि बेटे ने वारदात कबूल करते हुए पत्नी को बेकसूर बताया है।
विज्ञापन
बेटे और बहू की खौफनाक करतूत, तस्वीरों की जुबानी
6 of 9
एसएचओ खुर्जा सुधीर त्यागी ने बताया कि सौंदा निवासी किसान राधेश्याम (52) के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे अरविंद की शादी होने के बाद वह जंक्शन स्थित बापूनगर कालोनी में पिता के मकान में रहता था।
विज्ञापन
बेटे और बहू की खौफनाक करतूत, तस्वीरों की जुबानी
7 of 9
अरविंद एक माह से पिता से मकान के बाहर बनीं दो दुकानों में से एक की मांग कर रहा था, लेकिन राधेश्याम ने दुकान किसी और को किराए पर दे दी।
बेटे और बहू की खौफनाक करतूत, तस्वीरों की जुबानी
8 of 9
बृहस्पतिवार को जब अरविंद काम से लौटा तो दुकान पर किसी और बैठा देख नाराज हो गया। इसी बीच राधेश्याम वहां आ गए। दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद अरविंद ने उन्हें कमरे में खींच लिया और पत्नी संग मिलकर उनका गला घोंट दिया।
पूछताछ में आरोपी अरविंद ने बताया कि हत्या के बाद आंगन में शव को केरोसिन डालकर जला दिया। मकान में ही रहने वाली किराएदार महिला की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।