7,RCR भारत के प्रधानमंत्री का औपचारिक पता है, ये आवास 14,101 स्क्वेयरमीटर फैला है। वैसे भारत का राष्ट्रपति भवन दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्षों के सबसे बड़े आधिकारिक आवासों में से एक है। ये 320 एकड़ में फैला है। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्कों के राष्ट्राध्यक्षों का आवास कितना बड़ा है।
विज्ञापन
कितने बड़े हैं दुनिया के ताकतवर राष्ट्राध्यक्षों के सरकारी आवास?
2 of 10
10, डाउनिंग स्ट्रीट ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का औपचारिक पता है। वेबमिंस्टर, लंदन स्थित ये बंगला 300 साल पुराना है, इसमें तकरीबन 300 कमरे हैं। बंगले के परिसर में आधे एकड़ में फैला एक बगीचा है। ये इमारत ब्रिटिश शाही घराने के महल बकिंघम पैलेस और संसद पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर के पास है। गैरआधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, ये इमारत 2500 स्क्वेयर मीटर में फैली है।
विज्ञापन
कितने बड़े हैं दुनिया के ताकतवर राष्ट्राध्यक्षों के सरकारी आवास?
3 of 10
राष्ट्राध्यक्षों के बंगलों की बात हो तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के आवास का जिक्र भी जरूरी है। 44000, कॉस्टिट्यूशन एवेन्यू, इस्लामाबाद स्थित प्रधानमंत्री सचिवालय पाकिस्तान प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास है। इमारत का निर्माण 1963 में शुरू हुआ था और 1970 में ये बनकर पूरी हुई। इसके निर्माण में 3.6 मिलियन खर्च हुए थे। 1973 से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इस इमारत में रह रहे हैं।
कितने बड़े हैं दुनिया के ताकतवर राष्ट्राध्यक्षों के सरकारी आवास?
4 of 10
एलिसी पैलेस 1848 से फ्रांस के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास है। इमारत की नींव 1718 में पड़ी थी और ये 1722 में बनकर पूरी हुई। इमारत के चारों ओर दो एकड़ में फैला उद्यान है।
विज्ञापन
कितने बड़े हैं दुनिया के ताकतवर राष्ट्राध्यक्षों के सरकारी आवास?
5 of 10
रूस के राष्ट्रपति के औपचारिक पते के रूप में क्रैमलिन ही मशहूर रहा है। हालांकि वर्ष 2000 से 'नोवो ओगार्योयो' रूसी राष्ट्राध्यक्षों का औपचारिक निवास हो चुका है। रूस के वर्तमान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहली बार इस इमारत को अपना आवास बनाया था।
विज्ञापन
कितने बड़े हैं दुनिया के ताकतवर राष्ट्राध्यक्षों के सरकारी आवास?
6 of 10
जोंगनान्हाई चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी का मुख्यालय है और अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास है। दुनिया भर में इस इमारत का वही रुतबा है, जो व्हाइट हाउस का है। चीन के आधिकारिक टीवी चैनल पर इस इमारत की तस्वीरे अक्सर दिखती हैं, हालांकि सुरक्षा कारणों से जनता के लिए इस बंद रखा गया है। जोंगनान्हाई का क्षेत्रफल कितना है, ये आंकड़े बाहर नहीं आए हैं। हालांकि ये बीजिंग के 'फॉरबिडेन सिटी' इलाके में स्थित है, जिसके भीतर आम आदमी का प्रवेश वर्जित है। फॉरबिडेन सिटी 178 एकड़ में फैली है, जिसमें 980 इमारते हैं।
विज्ञापन
कितने बड़े हैं दुनिया के ताकतवर राष्ट्राध्यक्षों के सरकारी आवास?
7 of 10
व्हाइट हाउस अमेरिकी राष्ट्रपति का अधिकारिक आवास है। 215 साल पुरानी ये इमारत 51.2 मीटर लंबी है। पोर्टिको को छोड़ दें तो ये इमारत 26.1 मीटर चौड़ी है। इसके पोर्टिको 152 फीट चौड़े हैं। व्हाइट हाउस की ऊंचाई दक्षिण में 70 फीट है, जबकि उत्तर में 60 फीट हैं।
कितने बड़े हैं दुनिया के ताकतवर राष्ट्राध्यक्षों के सरकारी आवास?
8 of 10
7,RCR भारत के प्रधानमंत्री का औपचारिक पता है, ये आवास 14,101 स्क्वेयरमीटर फैला है। वैसे भारत का राष्ट्रपति भवन दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्षों के सबसे बड़े आधिकारिक आवासों में से एक है। ये 320 एकड़ में फैला है।
कितने बड़े हैं दुनिया के ताकतवर राष्ट्राध्यक्षों के सरकारी आवास?
9 of 10
बोन स्थित शॉम्बर्ग पैलेस जर्मन चांसलर का आधिकारिक निवास रहा है। हालांकि 1999 से ये जर्मनी के चांसलर का दूसरा आधिकारिक निवास है।
कितने बड़े हैं दुनिया के ताकतवर राष्ट्राध्यक्षों के सरकारी आवास?
10 of 10
सोरी दाइजिन कांतेई जापान प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास है, जिसका पता 2-3-1 नगाता चो, टोक्यो है। 1990 तक ये इमारत 5,200 स्क्वेयरमीटर में फैली थी, लेकिन 2002 में इसी इमारत के बगल में ढाई गुना बड़ी इमारत का निर्माण किया गया।