पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में 71 वर्षीय नन के साथ हुए गैंगरेप को लेकर मंगलवार को लोकसभा में खूब हंगामा हुआ। प्रधानमंत्री ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए मामले पर पूरी रिपोर्ट मांगी है वहीं राज्य के अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष मारिया फर्नांडीज का कहना है कि मामले में सीबीआई अपना काम कर रही है। आप भी देखें कैसे उबल रहा है पूरा देश।
विज्ञापन
नन रेपः लोकसभा में हंगामा, सड़क पर फूटा गुस्सा
2 of 17
बलात्कार के बाद बुरी तरह घायल हो गई नन को देखने पहुंची मुख्यमंत्री को स्थानीय लोगों ने घेर लिया। संसद में पूछा गया कि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?
विज्ञापन
नन रेपः लोकसभा में हंगामा, सड़क पर फूटा गुस्सा
3 of 17
यह घटना जिस कस्बे की है वो कोलकाता से 80 किलोमीटर दूर है। हादसे के बाद बुरी तरह से घायल हुई नन उपचार करा रही है। पश्चिम बंगाल पुलिस इस मामले में अब तक 10 लोगों को हिरासत में ले चुकी है।
नन रेपः लोकसभा में हंगामा, सड़क पर फूटा गुस्सा
4 of 17
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के एक अस्पताल में बलात्कार पीड़िता नन से मिलने के बाद अस्पताल से बाहर आती हुईं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी।
विज्ञापन
नन रेपः लोकसभा में हंगामा, सड़क पर फूटा गुस्सा
5 of 17
कोलकाता के नादिया जिले में स्थानीय निवासियों ने नन रेप मामले में कैंडिल जलाकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
नन रेपः लोकसभा में हंगामा, सड़क पर फूटा गुस्सा
6 of 17
इस जघन्य घटना पर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए अपने हाथ में मोमबत्ती जलाकर विरोध दर्ज करता एक ईसाइ नागरिक।
विज्ञापन
नन रेपः लोकसभा में हंगामा, सड़क पर फूटा गुस्सा
7 of 17
इलाहाबाद में ईसाइ नागरिकों ने सोमवार को एक कैंडिल लाइट मार्च निकाला। इस मार्च में काफी सारे लोगों ने हिस्सा लिया।
नन रेपः लोकसभा में हंगामा, सड़क पर फूटा गुस्सा
8 of 17
मदर टेरेसा द्वारा स्थापित मिशनरीज ऑफ चैरिटी की एक सदस्य ने हाथ में कैंडिल लेकर इस घटना पर विरोध दर्ज कराया।
नन रेपः लोकसभा में हंगामा, सड़क पर फूटा गुस्सा
9 of 17
नन के बलात्कार के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए हाथों में मदर टेरसा का पोस्टर लिए हुए महिलाएं।
नन रेपः लोकसभा में हंगामा, सड़क पर फूटा गुस्सा
10 of 17
बलात्कार के विरोध में ननों ने एक रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
नन रेपः लोकसभा में हंगामा, सड़क पर फूटा गुस्सा
11 of 17
दिल्ली में भी इस घटना पर विरोध दर्ज कराया गया। नन के खिलाफ हुई ज्यादती के विरोध में एक प्राथना सभा में शिरकत करते लोग।
नन रेपः लोकसभा में हंगामा, सड़क पर फूटा गुस्सा
12 of 17
कोलकाता में काफी सारी ननों ने इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया।
नन रेपः लोकसभा में हंगामा, सड़क पर फूटा गुस्सा
13 of 17
नादिया जिले में स्थित एक स्कूल के बाहर विरोध करते छात्र।
नन रेपः लोकसभा में हंगामा, सड़क पर फूटा गुस्सा
14 of 17
नन रेप के खिलाफ हाथ में पोस्टर लेकर विरोध दर्ज कराता छात्र।
नन रेपः लोकसभा में हंगामा, सड़क पर फूटा गुस्सा
15 of 17
पाकिस्तान की ननों ने भी लाहौर में इस घटना का जमकर विरोध किया।
नन रेपः लोकसभा में हंगामा, सड़क पर फूटा गुस्सा
16 of 17
नादिया जिले के बेगूपारा में स्थित कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल के बाहर तैनात भारी पुलिस बल।