फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसेना की ताकत बढ़ाने आ रहा INS अरिहंत, खूबियों पर एक नजर

विज्ञापन
1 of 9
देश की समुद्री सीमा को और मजबूत करने के लिए जल्द ही भारतीय नौसेना को बड़ा हथियार मिलने जा रहा है। समुद्री परीक्षण को पूरा करके पहली स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल से दुश्मन के दांत खट्टे करने में सक्षम परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत नौसेना के बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

नौसेना की ताकत बढ़ाने आ रहा INS अरिहंत, खूबियों पर एक नजर

2 of 9
आईएनएस अरिहंत देश की स्ट्रेटजिक रक्षा प्रणाली का हिस्सा है। यह पहली स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल दागने की क्षमता रखने वाली पनडुब्बी है। इसलिए नौसेना इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने से बचती है। इस पनडुब्बी को देश में ही विकसित किया गया है और आने वाले समय में इस तरह की और परमाणु पनडुब्बियों को विकसित किए जाने की योजना पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

नौसेना की ताकत बढ़ाने आ रहा INS अरिहंत, खूबियों पर एक नजर

3 of 9
यह परमाणु पनडुब्बी न केवल पानी के भीतर नौसैनिक आपरेशन और परमाणु हथियारों से लैस मिसाइल से हमले करने में सक्षम है बल्कि परमाणु रिएक्टर से प्राप्त उर्जा से चलने और अन्य खूबियों के कारण लंबे समय तक गहरे पानी के भीतर रह सकती है।

नौसेना की ताकत बढ़ाने आ रहा INS अरिहंत, खूबियों पर एक नजर

4 of 9
यह पनडुब्बी नौसेना के स्ट्रेटजिक प्रोग्राम का हिस्सा है, इसलिए इसके तथा इससे छोड़े जाने वाली मिसाइल आदि के बारे में नौसेना कोई जानकारी साझा नहीं करती है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आईएनएस अरिहंत से दागी जाने वाली मिसाइल के-15(सागरिका) और के-4 का भी सफलता पूर्वक परीक्षण किया जा चुका है।
विज्ञापन

नौसेना की ताकत बढ़ाने आ रहा INS अरिहंत, खूबियों पर एक नजर

5 of 9
खास बात यह है कि पानी के भीतर परमाणु हथियारों से मार करने में सक्षम दोनों ही मिसाइल देश में ही विकसित हुई है। भारतीय नौसेना की योजना इस तरह की पांच पनडुदब्बियों को बेड़े में शामिल करने की है।
विज्ञापन

नौसेना की ताकत बढ़ाने आ रहा INS अरिहंत, खूबियों पर एक नजर

6 of 9
दूसरी पनडुब्बी का निर्माण भी विशाखापत्तनम शिपबिल्डंग सेंटर में करीब-करीब पूरा हो चुका है और 2019 तक उसे भी बेड़े शामिल किए जाने की उम्मीद है। परमाणु पनडुब्बी और युद्धपोत समेत अन्य के विशाखापत्तनम में ही रामबली में आईएनएस वर्षा स्ट्रेटजिक नौसैनिक बेस भी बनकर तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

नौसेना की ताकत बढ़ाने आ रहा INS अरिहंत, खूबियों पर एक नजर

7 of 9
इस दौरान देश में निर्मित पहली परमाणु ईधन से चालित पनडुब्बी भी प्रदर्शन में हिस्सा ले सकती है। यह पनडुब्बी अपना समुद्री परीक्षण पूरा कर चुका है और माना जा रहा है कि इसे इस दौरान नौसैनिक बेडे़ में शामिल कर लिया जाएगा।

नौसेना की ताकत बढ़ाने आ रहा INS अरिहंत, खूबियों पर एक नजर

8 of 9
सात फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौसेना की ताकत देखने विशाखापत्तमनम जाएंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू-2016 के तहत होगा। सूत्र बताते हैं कि इस दौरान पहली स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत भी समुद्र में अपना जौहर दिखा सकती है। इस फ्लीट रिव्यू में करीब 90 नौसैनिक पोत हिस्सा लेंगे। इनमें 24 विदेशी नौसैनिक पोत होंगे।
विज्ञापन

नौसेना की ताकत बढ़ाने आ रहा INS अरिहंत, खूबियों पर एक नजर

9 of 9
नौसेना मुख्यालय सूत्रों के मुताबिक फरवरी 2016 में प्रस्तावित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू के दौरान इसे नौसेना के बेड़े में शामिल किए जाने की संभावना है। आईएनएस अरिहंत नौसेना की जरूरत के हिसाब से तैयार हुई पहली पनडुब्बी है। इसे संचालित करने के लिए भारत ने रूसी विशेषज्ञों से भी सहायता ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें